फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   These some products are ban in kashi vishwanath temple

काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह की पवित्रता के लिहाज से अब इन सामानों को किया गया बैन

Thu, 23 Aug 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 23 Aug 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
These some products are ban in kashi vishwanath temple
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्लास्टिक की बाल्टी और लोटे में जल लेकर जाने पर बुधवार से प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब मंदिर के पुजारी भी प्लास्टिक के लोटे या बाल्टी को लेकर गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। 
विज्ञापन


मंगलवार को न्यास परिषद की 95वीं बैठक में कई फैसले लिए गए थे। इसके बाद लागू की गई नई व्यवस्था में गर्भगृह में श्रद्धालुओं को चंदन लगाने, माला पहनाने और चरणामृत देने पर भी रोक लगा दी गई है। इसके लिए मंदिर परिसर में तीन स्थान चिह्नित किए गए हैं और इसके लिए यहीं पर व्यवस्था की जाएगी। गगरा में जल से जलाभिषेक को भी पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी ने बताया कि बाबा के विग्रह की सुरक्षा के मद्देनजर गर्भगृह के बाहर से जलाभिषेक की व्यवस्था श्रावण मास और विशेष पर्वों पर ज्यादा संख्या में श्रद्धालु आने पर ही की जाएगी। गर्भगृह की पवित्रता के लिहाज से गर्भगृह के बाहर से जलाभिषेक के लिए शिवलिंग के प्रतीक स्वरूप स्टैंड बनाए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अतिथि गृह गंगा दर्शन गेस्ट हाउस का नाम श्री काशी विश्वनाथ गेस्ट हाउस कर मंगला आरती के लिए आने वाले भक्तों को उचित कीमत पर फर्स्ट कम-फर्स्ट यूज के आधार पर मुहैया कराने की व्यवस्था इस सप्ताह के अंत तक लागू हो जाएगी।

कालेश्वर-जामेश्वर महादेव धाम का होगा विकास

These some products are ban in kashi vishwanath temple
सावन मास में रुद्राभिषेक
चंदौली जिले की सकलडीहा तहसील में प्राचीन श्रीकालेश्वर महादेव और जामेश्वर धाम के विकास और विस्तार के साथ ही वहां दर्शनार्थी और श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही श्रीकाशी विश्वनाथ न्यास परिषद की टीम मंदिरों का दौरा करेगी। दोनों मंदिरों के आसपास लोगों ने कब्जा कर रखा है। इन्हें खाली कराने के साथ ही साफ-सफाई, बिजली, पानी और सड़क को बेहतर बनाने की तैयारी है।

नियमावली के लिए पांचवी बार भेजा गया प्रस्ताव
विश्वनाथ मंदिर में तैनात कर्मचारियों की सेवा नियमावली के लिए भेजा गया यह पांचवा प्रस्ताव है। इसके पूर्व 2000, 2008, 2013 और 2017 में भी सेवा नियमावली के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। हर केवल आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है। वर्तमान प्रस्ताव में धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़ी नियुक्तियों के लिए धर्माचार्यों की सलाह के आधार पर नियमावली तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed