मार्च के पहले दिन बदल गए ये नियम, क्या आप जानते हैं इनके बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च के पहला दिन लोगों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आया। दरअसल, रसोई गैस के दाम में 52 रुपए की कमी होने से जहां वाराणसी के पांच लाख उपभोक्ताओं को राहत मिली। वहीं अब 130 रुपये में 300 चैनल देखने की सुविधा मिलने लगी।
हालांकि उपभोक्ताओं को बैंकों से झटका लगा। दरअसल, बजट में हुए प्रावधानों के चलते एक मार्च से कई बदलाव होने थे। इसके तहत जिन खाताधारकों ने केवाईसी नहीं भरा था, उनके खाते के लेन-देन रोक दिए गए, वहीं इंडियन बैंक के शहर भर में स्थित 5 एटीएम से अब 2000 के नोट नहीं निकलेंगे।
रसोई गैस सिलिंडर के दाम 52 रुपये कम हो गए। पहले रसोई गैस 918 रुपये का उपभोक्ताओं को मिल रहा था तो वहीं रविवार से 866 रुपये में गैस सिलिंडर मिलना शुरू हो गया।
मनीष चौबे, प्रवक्ता, वाराणसी एलपीजी वितरक संघ
सिर्फ इंडियन बैंक को छोड़ जिले के 654 एटीएम में 2000 के नोट मिल रहे हैं। हालांकि आने वाले दिनों में अन्य बैंकों के एटीएम से भी 2000 के नोट नहीं मिलेंगे।
मिथिलेश कुमार सिंह, एलडीएम
केवाईसी नहीं भरने वाले खातेदारों का खाता बंद नहीं किया गया है। सिर्फ उनके खाते से लेन-देन पर रोक लगाई गई है। यदि केवाईसी नहीं भरते हैं तो आगे खाता बंद कर दिया जाएगा।
विनय कुमार, पीआरओ, एसबीआई, कचहरी
जिन उपभोक्ताओं ने जनवरी में 130 रुपये में 300 चैनल देखने का प्लान लिया था, उन्हें यह सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। बाकि अन्य उपभोक्ताओं को फिलहाल यह सुविधा नहीं मिलेगी। उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
आकाश, केबल आपरेटर