फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There will be relief from waterlogging in three kilometer area

Varanasi News: तीन किलोमीटर इलाके में जलभराव से मिलेगी निजात

Fri, 03 Nov 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
There will be relief from waterlogging in three kilometer area
आने वाले दिनों में तीन किलोमीटर में होने वाले जलभराव से मुक्ति मिल जाएगी। सिगरा से नई सड़क तक जाने वाली सीवर पाइप लाइन को डायवर्ट किया जा रहा है। यह सीवर लाइन सिगरा से सीधे रथयात्रा होकर जाएगी। पहले सिद्धगिरिबाग, छोटी गैबी, सोनिया, औरंगाबाद और नई सड़क में बारिश के दौरान काफी दिक्कतें आती थीं। इसका समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, महमूरगंज, माधोपुर, सिगरा क्षेत्र का सीवर का पानी सिद्धगिरिबाग होकर जाता है। इससे करीब तीन किलोमीटर के दायरे में काफी देर तक पानी जमा रहता है। इसे निकलने में काफी समय लगता है। रोपवे के निर्माण के दौरान जब सीवर और पेयजल लाइनों को शिफ्ट किया जाने लगा तो जलकल ने इस मार्ग की सीवर लाइन को डायवर्ट कर दिया। ताकि यहां पर जलभराव न हो। इस समय सिगरा चौराहे के पास जलकल विभाग की ओर से काम कराया जा रहा है। इस मार्ग पर वाहनों का अधिक दबाव होने से ट्रेंचलेस काम कराया जा रहा है। इससे सिगरा चौराहे से सोनिया पुलिस चौकी तक की सड़क काफी खराब हो गई है। मार्च 2024 तक काम पूरा करने में 50 लाख रुपये खर्च होंगे। जलकल के महाप्रबंधक एके राजपूत ने कहा कि इस मार्ग पर अधिक जलभराव होता है। अक्सर बारिश के दिनों में दिक्कत आती है। इसे देखते हुए सीवर पाइप लाइन को डायवर्ट किया जा रहा है। इससे यहां जलभराव नहीं होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed