{"_id":"6655094552fee100ee034174","slug":"there-will-be-complete-arrangements-in-the-fair-varanasi-news-c-191-1-svns1017-112487-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मेले में होगी मुकम्मल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मेले में होगी मुकम्मल व्यवस्था
विज्ञापन
भदोही। नगर के मर्यादपट्टी में दो जून से गाजी मियां का मेला लगेगा। दो दिवसीय इस मेले में जिले और पड़ोसी जनपदों के लाखों श्रद्धालु मजार पर मत्था टेकने आएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए सोमवार को पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर के प्रतिनिधि सभासद अतहर अंसारी ने मेला क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने पालिका अधिकारियों को पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि दुकानदार यहां उम्मीद लेकर आते हैं। ऐसे में यह हम लोगों की जिम्मेदारी है कि उनकी सुविधा का ध्यान रखें। पालिका अधिकारियों को मेला क्षेत्र में पेयजल के लिए अस्थायी पाइपलाइन बिछाने, टोटियां लगाने, हर समय पानी का टैंकर रखने, प्रकाश की व्यवस्था कराने के निर्देश दिया। तालाब को भरने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष नुरैन खां ने उन्हें जरूरी जानकारी दी। इस दौरान नगर पालिका के मिथिलेश कुमार भी थे।