फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ropeway in Varanasi investors not show interest Even after five months of effort now change in design

वाराणसी में रोपवे: पांच महीने के प्रयास के बाद भी निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचि, अब डिजाइन में होगा बदलाव

Sun, 17 Apr 2022 10:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 17 Apr 2022 10:43 AM IST
सार

वाराणसी शहर में रोपवे के निर्माण के लिए किसी कंपनी ने हाथ आग नहीं बढ़ाया है। नवंबर 2021 में जारी निविदा के अंतिम दिन 15 अप्रैल तक कोई कंपनी काम करने के लिए आग नहीं आई। अब रूट से लेकर नियम और शर्तों पर निजी कंपनियों को रिझाने के लिए दोबारा से अध्ययन होगा।

विज्ञापन
Ropeway in Varanasi investors not show interest  Even after five months of effort now change in design
रोपवे (सांकेतिक)।

विस्तार

बदलते बनारस की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना रोपवे की डिजाइन में बदलाव किया जाएगा। रूट से लेकर नियम और शर्तों पर निजी कंपनियों को रिझाने के लिए दोबारा से अध्ययन होगा। इसी के साथ एकीकृत मंडलीय कार्यालय के सपने को साकार करने के लिए भी बदलाव की तैयारी है।

विज्ञापन


कारण, पांच महीने के मैराथन प्रयास के बाद भी दोनों परियोजनाओं के लिए निवेशकों ने रुचि नहीं दिखाई है। शनिवार को टेंडर खुलने का दिन नियत था, मगर एक भी कार्यदायी संस्था ने आवेदन नहीं किया। ऐसे में यह परियोजना टेंडर से ही बाहर नहीं निकल सकी है।

विज्ञापन

कैंट से गिरिजाघर तिराहे तक प्रस्तावित है रोपवे

कैंट से गिरिजाघर तिराहे तक प्रस्तावित रोपवे परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए विकास प्राधिकरण इसके डिजाइन में बदलाव कर सकती है। दरअसल, रोपवे परियोजना की प्री बिड में सात फर्म सामने आई थी और चार के मालिकों ने लिखित रूप से काम करने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मगर समय बीतने के साथ ही कंपनियों ने परियोजना से खुद को अलग कर लिया है। यही कारण है कि अब वीडीए ने रूट के साथ ही कार्यदायी संस्थाओं के हित में बड़े बदलाव का फैसला किया है।
बता दें कि रोपवे निर्माण में सक्रिय ईसीएल मैनेजमेंट, एसडीएचडीएचडी, डोपल्मेयर, एफआईएल, पोमा, एक्त्रसन इंफ्रा, एजीस इंडिया व कन्वेयर एंड रोपवे सिस्टम फर्मों ने प्री बिड में कई तरह के सुझाव दिए थे। उन्हीं सुझावों के आधार पर अब नए सिरे से टेंडर जारी किया जा सकता है।

वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने कहा कि  नगर में रोपवे के निर्माण के लिए किसी कंपनी ने हाथ आग नहीं बढ़ाया है। नवंबर 2021 में जारी निविदा के अंतिम दिन 15 अप्रैल तक कोई कंपनी काम करने के लिए आग नहीं आई। 

रोपवे के लिए प्रशासन ने मांगी रेलवे की जमीन

Ropeway in Varanasi investors not show interest  Even after five months of effort now change in design
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मिले कमिश्नर और वीडीए वीसी  - फोटो : अमर उजाला

रोपवे के लिए रेलवे की जमीन की आवश्यकता जिला प्रशासन को है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल और वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय कुमार त्रिपाठी से शनिवार को मुलाकात कर प्रस्ताव रखा। चेयरमैन ने जमीन से जुड़ा प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा है। ताकि जल्द से जल्द अड़चन को दूर कर काम शुरू कराया जा सके।

प्रस्ताव को यात्रियों की सुगमता के लिए बेहतर बताते हुए उन्होंने इसे चैनल के माध्यम से रखने को कहा। कैंट रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर नई बिल्डिंग के पास यात्री आश्रय हॉल है। जहां पर रोपवे स्टेशन को फुट ओवरब्रिज एफओबी से जोड़ने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed