फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There was an incident on neighboring shopkeeper informants

पड़ोसी दूकानदार की मुखबिरी पर हुई थी वारदात

Fri, 04 Sep 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 04 Sep 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
There was an incident on neighboring shopkeeper informants
सप्तसागर दवा मंडी के कारोबारी के कर्मचारी के साथ बीते 25 अगस्त को बुलानाला में दिनदहाड़े हुई लूट और फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को एक पिस्टल, चार कारतूस और 70 हजार रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना का सूत्रधार भुक्तभोगी दवा कारोबारी के सामने का दूकानदार है। उसी की बनाई योजना और सटीक मुखबिरी के आधार पर दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


कोतवाली इंस्पेक्टर एसएस ग्रोवर ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि मछोदरी पार्क में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग मौजूद हैं। घेरेबंदी की गई तो तीन लोगों को पकड़ने में कामयाबी मिली। आरोपियों की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के घासी टोला निवासी रंजीत सेठ, राजमंदिर निवासी संदीप केसरी और चंदौली के मुगलसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजपुर निवासी आशीष दूबे के तौर पर हुई है। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि वारदात को अंजाम देने की योजना संदीप केसरी ने बनाई थी। भुक्तभोगी राजेंद्र ड्रग एजेंसीज के सामने ही संदीप की दूकान है, जिसका कारोबार ठीकठाक नहीं है।
विज्ञापन


इसी से खार खाए संदीप ने कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके रंजीत सेठ और आशीष दूबे से संपर्क किया। स्थानीय होने के कारण रंजीत को गलियों की बहुत अच्छी जानकारी है जबकि पूर्व में आशीष भी इसी इलाके में रहने के कारण क्षेत्र से बेहतर तरीके से वाकिफ है। राजेंद्र ड्रग एजेंसीज का कर्मचारी प्रसून 25 अगस्त को जैसे ही सप्तसागर मंडी से निकला, संदीप ने उसके कपड़े का रंग और हुलिया रंजीत और आशीष को फोन पर बताया। इसी के आधार पर बुलानाला में वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed