फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There's time to tune

आ गया कुछ कर गुजरने का वक्त

Wed, 25 May 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 25 May 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
देश के सौ स्मार्ट शहरों में शामिल होने की जद्दोजहद चल रही है। पहले चरण में पिछड़ने के बाद वाराणसी ने दोबारा जोर लगाया है मगर जितनी ऊर्जा और गर्मजोशी के साथ उसे अपने अभियान को आगे बढ़ाना चाहिए, वैसा नहीं दिख रहा। फिलहाल बनारस का पूरा फोकस अपनी ताकत, कमजोरी और अवसर पर जनसुझाव एकत्र करने पर है। वहीं, मंगलवार को स्मार्ट सिटी के फास्ट ट्रैक राउंड का परिणाम भी जारी हो गया। इसमें वे शहर शामिल थे, जो पहले चरण में मामूली अंतर से चयनित होने से चूक गए थे। उन्हें अपनी त्रुटियों को सुधारने के लिए छह महीने की मोहलत दी गई थी।
विज्ञापन



फास्ट ट्रैक राउंड की सूची में कुल 23 शहर थे मगर मानक पर 13 ही खरे उतरे। इसमें लखनऊ ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया है। लखनऊ के अलावा वारंगल, धर्मशाला, चंडीगढ़, रायपुर, कोलकाता, भागलपुर, पणजी, पोर्ट ब्लेयर, इंफाल, रांची, अगरतला एवं फरीदाबाद ने अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए फास्ट ट्रैक राउंड में कामयाबी हासिल की। अब इस परिणाम के बाद स्मार्ट सिटी योजना के दूसरे चरण में जगह बनाने के लिए वाराणसी के समक्ष जिस हिसाब से चुनौतियां बढ़ी हैं, उस हिसाब से काम की रफ्तार धीमी है।
विज्ञापन



स्वच्छता अभियान के फेले होने, कूड़ा निस्तारण के मुकम्मल इंतजाम न होने, एसटीपी निर्माण में व्यवधान और यातायात का कुशल प्रबंधन न होने की वजह से पिछली दफा वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना में शामिल होने से चूक गया था। पहले चरण में 97 में से 20 शहर चयनित हुए थे। 23 शहर मामूली अंतर से पिछड़ गए थे। जबकि वाराणसी समेत 54 शहरों को अपनी खामियां दुरस्त कर दोबारा विजन प्लान के साथ दावा पेश करने को कहा गया था। मालूम हो कि दूसरे चरण में कुल 40 शहरों का स्मार्ट सिटी के लिए चयन होना है। इनमें से 13 शहर फास्ट ट्रैक राउंड में शामिल होकर अपना दावा मजबूत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्मार्ट सिटी के लिए नगर निगम एक अप्रैल से अभियान चला रहा है। 53 दिन बीतने के बाद निगम प्रशासन अब तक सिर्फ सिर्फ 36 हजार सुझाव जुटा पाया है। जबकि 30 जून तक 20 लाख नागरिकों से सुझाव लेने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यशाला के जरिये 35,859 सुझाव आए हैं। इनमें 32 हजार लोगाें ने ऑफलाइन जबकि 3300 लोगों ने फेसबुक पर अपनी राय दी है। वहीं, नगर निगम के ट्विटर एकाउंट पर 267 लोगों ने ट्वीट किया है और 183 लोगों ने फॉलो किया है। साथ ही केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी वेबसाइट पर 28 लोगों ने लाइक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed