फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There is darkness in the district hospital due to power failure

Varanasi News: जिला अस्पताल में बिजली गुल होने से छाया अंधेरा

Fri, 07 Feb 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
There is darkness in the district hospital due to power failure
वाराणसी। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की रात में बिजली गुल होने से अस्पताल परिसर में अंधेरा छा गया। यहां जेनरेटर हैए लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से चल नहीं सका। इस वजह से भर्ती मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 8 बजे गुल बिजली 45 मिनट बाद आई तब जाकर मरीजों, तीमारदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिले के सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है, इसके बाद भी आए दिन कटौती की वजह से यहां अंधेरा रहता है। बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे यहां बिजली गुल होने से बाहर गेट से लेकर अंदर वार्ड तक अंधेरा छा गया। बहुत देर इंतजार करने के बाद भी जब जेनरेटर नहीं चला तो मरीजों के तीमारदारों ने मोबाइल की रोशनी की। करीब 45 मिनट बाद जब बिजली आई तब जाकर समस्या का समाधान हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed