फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   there are new rule for maintain varanasi traffic system

वाराणसी के ध्वस्त यातायात व्यवस्था सुधारने की कवायद, इन चौराहों से शहर में नहीं घुसेंगे भारी मालवाहक

Tue, 27 Nov 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 27 Nov 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
there are new rule for maintain varanasi traffic system
- फोटो : अमर उजाला
प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तिथि नजदीक आते देख वाराणसी की ध्वस्त यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए रोजाना कवायदें की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को निर्णय लिया गया है कि लहरतारा चौराहा, डाफी, सुसुवाही और अमरा अखरी चौराहे से भारी मालवाहक अब शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।
विज्ञापन


यह व्यवस्था आगामी एक दिसंबर से प्रभावी होगी। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह व्यवस्था ब्रेड, दूध वाले उन भारी मालवाहकों पर भी लागू होगी जिन्हें पास मिला हुआ है। 
विज्ञापन


भारी मालवाहकों की आवाजाही के कारण शहर में रोजाना जाम लगने के साथ ही पेयजल और सीवर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि अब मोहनसराय से लहरतारा चौराहा तक ही सिर्फ मालवाहक आ सकेंगे। लहरतारा चौराहा से कैंट स्टेशन या शहर की ओर मालवाहक नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन मालवाहकों को विश्वेश्वरगंज मंडी जाना होगा वो मोहनसराय से कछवा रोड, कपसेठी, बाबतपुर, हरहुआ, तरना, गिलट बाजार, पुलिस लाइन चौराहा, चौकाघाट होते हुए जाएंगे और इसी रास्ते से वापस होंगे। नो इंट्री खुली रहने के दौरान मालवाहकों को लहरतारा चौराहा से रेलवे माल गोदाम तक आने की अनुमति होगी लेकिन कैंट रेलवे स्टेशन नहीं जाएंगे। 

रिंग रोड से जाएंगे दूसरे जिलों को जाने वाले वाहन

मोहनसराय से जिन मालवाहकों को जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, मऊ, गोरखपुर आदि जिलों की ओर जाना होगा, वो कछवा रोड से कपसेठी, बाबतपुर, हरहुआ, रिंग रोड से संदहा होकर जाएंगे। वहीं, जो वाहन इन जिलों से आएंगे और उन्हें शहर की ओर नहीं जाना होगा तो वो संदहां से रिंग रोड, हरहुआ, बाबतपुर, कपसेठी, कछवा रोड होकर जाएंगे। जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, मऊ, गोरखपुर आदि जिलों की ओर से जिन मालवाहकों को शहर आना होगा वो आशापुर चौराहा, पांडेयपुर चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, ताड़ीखाना होते हुए जाएंगे और वापसी में चौकाघाट से पुलिस लाइन होते हुए लौटेंगे।

यहां लगाया जाएगा हाईट गेज बैरियर

बनारस में मालवाहक प्रवेश न कर सकें इसके लिए सात जगह हाईट गेज बैरियर लगाए जाएंगे। इसके लिए पीडब्लूडी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैरियर लगाने के लिए डाफी, सुसुवाही, अमरा अखरी, मोहनसराय, मंडुवाडीह आरओबी के दोनों छोर पर और महमूरगंज पुलिस चौकी से मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच की सड़क का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed