फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Theft of ₹50 Lakh including cash at home of railway employee who gone to visit Vindhyachal in Varanasi

UP Crime: विंध्याचल दर्शन करने गए रेलवे कर्मचारी के घर से 50 लाख की चोरी, पिता बोले- बेटी का मेडल तो छोड़ देते

Mon, 23 Mar 2026 01:30 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 23 Mar 2026 01:30 PM IST
सार

Varanasi News: विंध्याचल दर्शन करने गए रेलवे कर्मचारी के घर से नकदी समेत 50 लाख रुपये चोरी हो गए। चोर रेलवे कर्मचारी की बेटी के गोल्ड-सिल्वर मेडल भी उठा ले गए। 

विज्ञापन
Theft of ₹50 Lakh including cash at home of railway employee who gone to visit Vindhyachal in Varanasi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में शनिवार रात चोरों ने रेलवे कर्मचारी मनोज कुमार गुप्ता के घर को खंगाल डाला। चोरी उस समय हुई जब परिवार विंध्याचल दर्शन के लिए गया था। भुक्तभोगी के अनुसार चोर नकदी समेत करीब 50 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। उनकी बेटी समृद्धि गुप्ता तीरंदाजी की खिलाड़ी है और राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है। हाल ही में अजमेर में आयोजित प्रतियोगिता में उसने गोल्ड मेडल जीता था। चोर घर से उसके सभी गोल्ड और सिल्वर मेडल भी ले गए।
विज्ञापन


मनोज कुमार गुप्ता, जो वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर सीनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं, शनिवार रात अपनी पत्नी सुमन गुप्ता, बेटी समृद्धि गुप्ता और पुत्र समर्थ गुप्ता के साथ विंध्याचल दर्शन-पूजन के लिए गए थे। रविवार भोर में जब परिवार वापस घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। 
विज्ञापन


घर के अंदर जाने पर पता चला कि चोरों ने आलमारी तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, मंगलसूत्र, चेन, हार, नथिया, पैंजनी और पायल समेत लगभग 50 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घर के सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था, जिससे स्पष्ट है कि चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी
फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। -एसीपी संजीव शर्मा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed