{"_id":"5a55da414f1c1b36198b5d64","slug":"theft-accused-beaten-by-public-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर मुड़वाकर लिख दिया चोर, फिर गधे पर बैठाकर घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर मुड़वाकर लिख दिया चोर, फिर गधे पर बैठाकर घुमाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 11 Jan 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
चोरी का अारोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में चोरी की घटनाओं से परेशान दुकानदारों ने दुकान पर रात में नजर रखना शुरू किया। इसी दौरान सोमवार की रात में एक दुकान में चोरी करते समय एक आरोपी को दुकानदारों ने पकड़ लिया। इसके बाद मंगलवार की सुबह आरोपी के बाल मुड़वा कर सिर पर चोर लिखा और उसे गधे पर घुमाकर छोड़ दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के डीहा बाजार में आए दिन दुकानों में चोरी से दुकानदार आजिज आ गए हैं। दुकानदारों के अनुसार बाजार में मदन की दुकान में रात तकरीबन 10 बजे एक व्यक्ति घुसा और कैश बॉक्स तोड़ने का प्रयास करने लगा।
तभी घर से किसी काम से दुकान पर आने पर मदन को इसकी जानकारी हो गई। अंधेरा होने के कारण मदन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए और आरोपी को पकड़ लिया। काफी संख्या में जुटे लोगों ने चोरी के आरोपी की पहले जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह आरोपी के बाल मुड़वाकर सिर पर चोर लिखा इसके बाद गधे पर घुमाया, फिर चोरी न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। दुकानदारों के अनुसार बाजार में कई जगह चोरी करने की बात आरोपी ने स्वीकार की है। युवक डीहा गांव का ही रहने वाला है।