{"_id":"653379636bdafb50aa067ed5","slug":"theaters-will-have-to-pay-rs-1000-instead-of-rs-30-in-varanasi-municipal-commissioner-issued-order-2023-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: हर शो के लिए सिनेमाघरों को 30 की जगह देने होंगे 1000 रुपये, नगर आयुक्त ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: हर शो के लिए सिनेमाघरों को 30 की जगह देने होंगे 1000 रुपये, नगर आयुक्त ने जारी किया आदेश
Sat, 21 Oct 2023 12:40 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:40 PM IST
सार
वाराणसी शहर के सिनेमाघरों को अब प्रति शो 30 की जगह 1,000 रुपये टैक्स देना होगा। इस आशय का आदेश नगर आयुक्त शिपू गिरि ने शुक्रवार को जारी कर दिया।
विज्ञापन
सिनेमा घर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी शहर के सिनेमाघरों को अब प्रति शो 30 की जगह 1,000 रुपये टैक्स देना होगा। इस आशय का आदेश नगर आयुक्त शिपू गिरि ने शुक्रवार को जारी कर दिया। नगर आयुक्त का कहना है कि नगर निगम सदन की बैठक में 30 सितंबर को प्रति शो की दर टैक्स वसूलने का फैसला हुआ था। अब आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले सिनेमाघरों से एक मुश्त टैक्स वसूला जाता था। लाइसेंस प्रभारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि पहले सदन 1500 रुपये प्रति शो टैक्स वसूलने का फैसला किया था, लेकिन बाद में घटाकर एक हजार रुपये प्रति शो कर दिया था। अब नगर आयुक्त ने वसूली का आदेश जारी किया है। यह प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन