फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The young man was murdered by stabbing him at 12 places on his body with a folding knife.

Varanasi News: फोल्डिंग चाकू से शरीर पर 12 जगह वार कर की थी युवक की हत्या

Tue, 21 Jan 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The young man was murdered by stabbing him at 12 places on his body with a folding knife.
फोटो...
विज्ञापन


फोल्डिंग चाकू से शरीर पर 12 जगह वार कर की थी युवक की हत्या

- लक्सा थाना क्षेत्र की घटना, गुजरात निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार फेफड़े का जख्म बनी मौत की वजह, पी रखी थी शराब


माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। लक्सा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीकुंड में राहुल सेठ (33) की हत्या उसके शरीर पर 12 जगह फोल्डिंग चाकू से वार कर की गई थी। शरीर के बाएं हिस्से में कान के नीचे, फेफड़े, पीठ, जांघ और घुटने पर 11 वार किया गया था। फेफड़े पर चाकू से किया गया वार ही राहुल की मौत का कारण बना। वारदात के दौरान राहुल ने शराब पी रखी हुई थी। यह खुलासा सोमवार को राहुल के पोस्टमार्टम के बाद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को अंत्येष्टि के लिए सौंप दिया गया।

लक्ष्मीकुंड में शंकर कुमार झा के मकान के तीसरे तल पर मां कुसुम देवी, पत्नी बरखा और दो बेटियों के साथ राहुल सेठ दो साल से किराये पर रहता था। दारानगर स्थित उसका अपना मकान बिक चुका था। राहुल साड़ी की दुकान पर काम करता था। मकान के तीसरे तल पर ही अमेजन में काम करने वाला गुजरात के जामनगर का राजानी रवि योगेश भी किराये पर कमरा ले रखा है।
विज्ञापन


मकान में किराये पर रहने वाले अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात लगभग 10:30 बजे राहुल अपनी बच्चियों को डांट रहा था। उसी दौरान वह अपनी पत्नी के साथ भी गालीगलौज करने लगा। इसे लेकर राजानी रवि योगेश ने आपत्ति जताई। इस पर राहुल के साथ उसकी कहासुनी और हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच राजानी रवि योगेश अपने कमरे से फोल्डिंग चाकू निकाल कर लाया और राहुल पर ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। राहुल की चीख सुनकर उसकी मां और अन्य लोग दौड़े। सभी उसे कौड़िया अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने राहुल की हालत गंभीर देख कर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, स्थानीय लोगों के सहयोग से लक्सा थाने की पुलिस ने राजानी रवि योगेश को वारदात में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
दो पर हत्या का केस, मकान मालिक को क्लीन चिट
राहुल सेठ की हत्या के आरोप में उसकी मां कुसुम देवी ने लक्सा थाने में राजानी रवि योगेश के साथ ही मकान मालिक शंकर कुमार झा पर भी मुकदमा दर्ज कराया है। कुसुम देवी के अनुसार राहुल अपने बच्चों को डांट रहा था। इस पर मकान मालिक मकान के दूसरे तल से राहुल के साथ गालीगलौज करने लगे। राहुल ने विरोध किया तो राजानी रवि योगेश उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस संबंध में एसीपी दशाश्वमेध धनंजय मिश्रा ने कहा कि किरायेदारों से लगायत आसपास के सभी लोगों से पूछताछ की गई। राहुल गालीगलौज कर रहा था तो मकान मालिक ने दूसरे तल से ही उसे शांतिपूर्ण तरीके से घर में रहने को कहा था। वह तीसरे तल पर आए भी नहीं थे। हाथापाई में तैश में आकर राजानी रवि योगेश ने अकेले ही फोल्डिंग चाकू से राहुल पर वार किया था।
-------------------------------

मां, पत्नी और दो मासूम बच्चियां हुईं बेसहारा
लक्ष्मीकुंड में राहुल के पड़ोसी किरायेदारों और मकान के आसपास रहने वालों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। घर में अकसर गालीगलौज और विवाद करने के साथ ही शराब के नशे में बाहर के लोगों से भी वह उलझ जाता था। साड़ी की दुकान पर काम कर रोजाना कमाने-खाने वाला राहुल अपनी मां कुसुम देवी के बुढ़ापे का इकलौता सहारा था। मां के अलावा राहुल पर उसकी पत्नी बरखा और सात व तीन साल की दो बच्चियों के पालन-पोषण की भी जिम्मेदारी थी। सोमवार को कुसुम देवी और बरखा का बिलखना देख कर ढाढ़स बंधाने आई रिश्तेदारी की महिलाओं की हिम्मत भी जवाब दे जा रही थी। सास-बहू का कहना था कि अब हम किसके सहारे और कैसे रहेंगे? दो मासूम बच्चियों के भविष्य का क्या होगा?
----------------------------
युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त फोल्डिंग चाकू भी बरामद हुआ है। वारदात में किसी अन्य की संलिप्तता सामने नहीं आई है। - सरवणन टी, एडीसीपी काशी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed