फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young man came under the grip of the high tension wire passed over the river died by drowning in mirzapur

Mirzapur News: मछली मारते समय नदी के ऊपर गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, नदी में गिरने से मौत

Sun, 28 Aug 2022 12:58 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 28 Aug 2022 12:58 PM IST
सार

मिर्जापुर में रविवार सुबह एक युवक अपने दोस्त के साथ मछली पकड़ने गया था। बीच नदी में ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार में बांस की लकड़ी छू जाने से युवक को करंट लग गया। करंट का झटका लगते ही वह नदी में गिर गया। जरगो नदी में डूबे युवक की तलाश हुई। 

विज्ञापन
The young man came under the grip of the high tension wire passed over the river died by drowning in mirzapur
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में चुनार थाना क्षेत्र के जरगो नदी में रविवार की सुबह मछली मारते समय ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार में बांस की लकड़ी छू जाने से युवक को करंट लग गया। करंट का झटका लगते ही वह नदी में गिर गया। उसके साथ नाव पर बैठे युवक को भी करंट का झटका लगा, पर वह बाल-बाल बच गया। जरगो नदी में डूबे युवक की तलाश हुई।  सुबह साढ़े 11 बजे के डूबे युवक का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रायपुरिया निवासी शंकर (20) पुत्र सोमारू अपने एक साथी प्रदीप के साथ सुबह सात बजे जरगो नदी में मछली मार रहा था। जरगो नदी के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। पहले नदी और तार के बीच की दूरी अधिक थी, पर बाढ़ के चलते जलस्तर बढ़ गया।
विज्ञापन

इस कारण हाईटेंशन तार और नदी के बीच की दूरी भी कम हो गई। मछली मारते समय शंकर ने नाव पर रखी बांस की लग्गी को उठाया जो हाईटेंशन तार से छू गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झटका लगते ही वह नदी में गिर गया। उसके साथ नाव पर  बैठे युवक प्रदीप को भी झटका लगा पर वह बाल-बाल बच गया।  युवक की सूचना पर पहुंचे अन्य नाविक व मल्लाह खोजबीन में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस भी स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर डूबे युवक की तलाश में जुट गई। रविवार सुबह साढ़े 11 बजे डूबे युवक का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed