फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The 'Women's Power' on these four assembly seats in Varanasi

बनारस की इन चार विधानसभा सीटों पर भारी पड़ी ‘महिला शक्ति’

Fri, 10 Mar 2017 02:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 10 Mar 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
The 'Women's Power' on these four assembly seats in Varanasi
मतदान के लिए लगी कतार।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने अपनी शक्ति का एहसास करा दिया। बुधवार को हुए मतदान में वाराणसी जो वोट बरसे उसमें इस महिला शक्ति की बराबरी की हिस्सेदारी रही। आधी आबादी ने 62.46 फीसदी मतदान किया।

विज्ञापन


ये जानकर भी हैरानी होगी कि बनारस में आठ सीटों पर हुए चुनाव में चार सीटों पर महिलाएं पुरुषों पर भारी पड़ीं। उनकी इस भागीदारी ने साबित कर दिया है कि सरकार बनाने में इस बार उनका ये कदम अहम भूमिका निभाने जा रहा है।
विज्ञापन



आठ मार्च को लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं ने उत्साह के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई। जिले में 9,40, 591 पुरुषों और 7,82,308 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। अजगरा, सेवापुरी, पिंडरा और शिवपुर में महिलाएं पुरुषों पर भारी पड़ी। यहां महिलाओं का मतदान प्रतिशत 60 फीसदी से ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजगरा में जहां सबसे अधिक वोट पड़े, वहां सबसे ज्यादा हिस्सेदारी महिलाओं की रही। अजगरा में 68.62 फीसदी महिला मतदाताओं ने वोट किया जबकि पुरुषों का मत प्रतिशत 62.26 रहा। इसी तरह सेवापुरी में 62.02 पुरुष मत के मुकाबले महिला का मत प्रतिशत 68.12 रहा।

वहीं पिंडरा में महिला और पुरुष के मत प्रतिशत में करीब साढ़े बारह फीसदी का अंतर रहा। यहां 66.12 फीसदी महिला मतदाता घर से निकलीं, वहीं पुरुष की संख्या 53.97 फीसदी पर सिमटी रही। शिवपुर में 66.50 पुरुष मत और 67.02 महिलाओं का मत प्रतिशत रहा।

दक्षिणी और उत्तरी में महिलाओं का मतदान प्रतिशत चौंकाने वाला

The 'Women's Power' on these four assembly seats in Varanasi
voting day - फोटो : अमर उजाला

शहर दक्षिणी और उत्तरी में महिलाओं का मतदान प्रतिशत चौंकाने वाला रहा। पिछले विधानसभा चुनाव में जहां शहर दक्षिणी में महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 47.27 था, वहीं इस बार ये बढ़कर 59.74 फीसदी हो गया है।

जागरूक होकर महिलाओं ने सिर्फ वोट किया बल्कि 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज कराई। इसी तरह शहर उत्तरी में पिछले विधानसभा चुनाव में 47.53 महिला मतदाताओं ने वोट डाले थे, वहीं इस बार 57.41 ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

 

विधानसभा - पुरुष - महिला - टोटल

शिवपुर - 66.50 - 67.02 - 66.73

अजगरा - 62.26 - 68.62 - 65.18

सेवापुरी - 62.02 - 68.12 - 64.78

शहर दक्षिणी - 66.42 - 59.75 - 63.48

रोहनिया - 61.73 - 61.30 - 61.54

पिंडरा - 53.97 - 66.12 - 59.50

शहर उत्तरी - 60.40 - 57.42 - 59.06

कैंट - 56.22 - 53.49 - 55.01

-------------

पुरुष - 60.94, महिला - 62.46 - टोटल - 61.62

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed