{"_id":"64acf7ec3ade165e3a033dd4","slug":"the-wire-connected-to-the-pole-started-burning-in-the-night-the-electrician-climbed-with-a-bucket-extinguish-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये तो गजब हो गया!: रात में जलने लगा पोल से जुड़ा तार, बाल्टी लेकर चढ़ा बिजली कर्मी, बुझाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये तो गजब हो गया!: रात में जलने लगा पोल से जुड़ा तार, बाल्टी लेकर चढ़ा बिजली कर्मी, बुझाई आग
Tue, 11 Jul 2023 12:04 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:04 PM IST
सार
वाराणसी के भगवानपुर अरविंदों कालोनी के पास सोमवार की रात करीब 10.45 बजे पोल का तार जलने लगा। पोल पर जलता तार देख लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर फोन किया। कुछ देर में बिजली कर्मी पहुंचा और पानी भरी बाल्टी लेकर पोल पर चढ़ गया।
विज्ञापन
बिजली कर्मी खंभे पर चढ़कर वायर में लगे आग को बुझाता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भगवानपुर अरविंदों कालोनी के पास सोमवार की रात करीब 10.45 बजे पोल से तार जलने लगा। पोल पर जलता तार देख लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर फोन किया। कालोनी के लोगों के मुताबिक बहुत देर तक किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: एयरपोर्ट के विस्तार के लिए खर्च होंगे 1030 करोड़ रुपये, बोइंग विमान की भी होगी लैडिंग
विज्ञापन
इसके बाद खुद के प्रयास से आग बुझाने की कोशिश में लग गए। सूचना पाकर कुछ देर में बिजली कर्मी पहुंचा और पानी भरी बाल्टी लेकर पोल पर चढ़ गया। फिर पानी फेंक फेंक कर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया। घटना की वजह से बंगाली कालोनी, अरविंदों कालोनी, बालाजी कालोनी सहित आसपास की कालोनी में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
सोयेपुर, गोइठहां में भी रात करीब 9 बजे बिजली गुल हो गई। कालोनी के लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया तो पहले तो बहुत देर तक फोन नहीं उठा। बाद में किसी तरह फोन उठने पर ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिली। इस वजह से कालोनियों में अंधेरा रहा।