फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   water level of Varuna rising three times faster than Ganga water rising at rate of 30 mm per hour in varanasi

बाढ़ का खतरा: गंगा से तीन गुना तेजी से बढ़ रहा वरुणा का जलस्तर, 30 मिमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चढ़ रहा पानी

Fri, 24 Jul 2026 03:15 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 03:15 PM IST
सार

Varanasi News: केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 61.02 मीटर और वरुणा का 68.02 मीटर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
water level of Varuna rising three times faster than Ganga water rising at rate of 30 mm per hour in varanasi
वरुणा नदी वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में गंगा और वरुणा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा में पानी प्रति घंटे 10 मिमी और वरुणा में 30 मिमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। यानी वरुणा का जलस्तर गंगा की तुलना में तीन गुना तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 61.02 मीटर और वरुणा का 68.02 मीटर दर्ज किया गया।

विज्ञापन


जलस्तर में हो रही इस बढ़ोतरी के कारण काशी के घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंचने लगा है। घाट किनारे स्थित कई छोटे मंदिर और विग्रह जलमग्न हो चुके हैं, जिनमें शीतला घाट के नीचे स्थित मंदिर भी शामिल हैं। इसके साथ ही नदी में बड़ी मात्रा में जलकुंभी भी दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन

 

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल पुलिस और एनडीआरएफ ने सक्रियता बढ़ा दी है। नाव संचालन और गंगा में स्नान करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उधर, वरुणा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वरुणा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से कुछ ही दूरी पर पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लोगों को भी लगातार सतर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed