फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The walls will introduce you to the culture and heritage of Kashi

Varanasi News: काशी की संस्कृति और विरासत से रूबरू कराएंगी दीवारें

Mon, 26 Dec 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The walls will introduce you to the culture and heritage of Kashi
आने वाले दिनों में काशी की धर्म, कला, शिल्प और वास्तुकला से जुड़ी पेंटिंग प्रमुख मार्गों की दीवारों पर बनाई जाएगी। जी-20 की तैयारियों के मद्देनजर बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर पूरे शहर को चमकाने की तैयारी चल रही है। लहुराबीर चौराहेे के आसपास भित्तिचित्र कला से दीवारों को सजाया गया है, इसी तरह अन्य दीवारों का कायाकल्प होगा। गोदौलिया से दशाश्वमेध मार्ग पर जिस प्रकार भवनों को गुलाबी रंग से रंगा गया है। इसी प्रकार शहर के अन्य मार्गों पर पड़ने वाले भवनों को रंगने की तैयारी है।
विज्ञापन

दीवारों का चयन करने के लिए नगर निगम सर्वे कर रहा है। चयन के बाद पहले इनकी मरम्मत कराई जाएगी। इसके बाद इसे एक रंग से रंगा जाएगा। फिर पेंटिंग बनाई जाएगी। इन दीवारों में सरकारी भवन और निजी भवन शामिल होंगे। निजी भवन स्वामियों से अनापत्ति लेने के बाद भवनों को रंगा जाएगा। इसके पीछे मंशा शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाना है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की दीवारों को रंगा गया था। इस पर पेंटिंग भी कराई गई थी। जो अब खराब हो चुकी है। कचहरी, चौकाघाट, पुलिस लाइन, तेलियाबाग, लहुराबीर, मैदागिन, गोदौलिया, बीएचयू, संकटमोचन, दुर्गाकुंड की दीवारों को एक रंग में करने की तैयारी है।
विज्ञापन

निगम की मंशा शहर को सुंदर बनाना
नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय ने बताया कि हम लोगों की मंशा शहर को सुंदर बनाना है। हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पहले चरण में कचहरी से विश्वनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग को लिया जाएगा। नगर निगम कार्ययोजना तैयार कर रहा है। जल्द ही इसे धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से पूर्व में कुछ दीवारों को रंगा गया था। एक बार फिर से जी-20 को ध्यान में रख प्रमुख दीवारों को रंगने और सुंदर बनाने का काम होगा। सर्वे चल रहा है। जल्द ही इनका चयन किया जाएगा। - प्रणय सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed