फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The voice of Manas echoed at the place of meditation of Goswami Tulsidas

Varanasi News: गोस्वामी तुलसीदास की साधना स्थली पर गूंजे मानस के स्वर

Sun, 11 Aug 2024 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
The voice of Manas echoed at the place of meditation of Goswami Tulsidas
- महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर हुआ आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। श्री लाट भैरव भजन मंडल की ओर से तेलियाना स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में रविवार को महाकवि तुलसीदास की जयंती पर गोष्ठी हुई। मानस रचयिता तुलसी बाबा के चित्र पर माल्यार्पण के बाद पुष्प अर्पित की किया गया। इसके बाद मानस पोथी का पूजन किया गया।

गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे केवल कुशवाहा ने कहा कि भजन मंडल पिछले कई वर्षों से श्रीरामचरितमानस के पंचम सोपान श्री सुंदरकांड के सस्वर पाठ के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। तुलसी बाबा की रचना मानव जीवन को सार्थक बनाने में सक्षम हैं। मुख्य वक्ता श्री राम जानकी मंदिर के महंत रामदास महाराज ने कहा कि परमात्मा धराधाम पर कई प्रकार से अवतरित होते हैं। गोस्वामी तुलसीदास जी महापुरुष अवतार थे। श्रीरामनाम संकीर्तन के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया। संचालन शिवम अग्रहरि ने किया। इस अवसर पर विष्णुदास महाराज, आरा के महंत रामदास, पिपरिया के महंत राम अवतार दास जी महाराज, गोविंद विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शाह, डाॅ. भरत लाल जायसवाल, नवीन वर्मा, मदन प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed