फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The teenager who came with his father to perform Pind Daan of his ancestors drowned

Varanasi: पिता के साथ पूर्वजों का पिंडदान करने आया किशोर डूबा, अस्सी घाट पर बुजुर्ग के साथ हादसा

Sat, 14 Oct 2023 04:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 14 Oct 2023 04:05 PM IST
सार

पिता के साथ अपने पूर्वजों का पिंडदान करने आए सारनाथ के सोनातालाब निवासी अतुल (14) पुत्र श्रवण कुमार की गंगा में डूब गया।

विज्ञापन
The teenager who came with his father to perform Pind Daan of his ancestors drowned
डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लाद घाट पर शनिवार को पिता के साथ अपने पूर्वजों का पिंडदान करने आए सारनाथ के सोनातालाब निवासी अतुल (14) पुत्र श्रवण कुमार की गंगा में डूब गया। अतुल को पानी में डूबता देख पिता ने शोर मचाया। जब तक घाट पर मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते तब तक वह गहरे पानी में समा गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी: चेतगंज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने लगाई फांसी, कमरे में इस जगह मिला फोन, लगाए जा रहे ये कयास
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर आदमपुर पुलिस और एनडीआरएफ व निजी गोताखोरों के साथ मिल कर अतुल की तलाश शुरू की। तलाशी अभियान जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, अस्सी घाट पर एक बुजुर्ग के साथ हादसा हुआ। पिंडदान के बाद गंगा में तर्पण करने गए बुजुर्ग गहरे पानी में समा गए। गोताखोर तलाश में जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed