फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Crime: First year BA student hanged herself in Chetganj, phone found in the room

वाराणसी: बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने लगाई फांसी, कमरे में इस जगह मिला मोबाइल, लगाए जा रहे ये कयास

Sat, 14 Oct 2023 10:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 14 Oct 2023 10:37 PM IST
सार

अंशिका हबीबपुरा इलाके में अशोक जायसवाल के मकान में किराए का कमरा लेकर रहती थी। सुबह जब अंशिका अपने कमरे से नहीं निकली तो मकान में रहने वाली अन्य छात्राओं ने मकान मालिक को सूचित किया।

विज्ञापन
Varanasi Crime: First year BA student hanged herself in Chetganj, phone found in the room
चेतगंज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चेतगंज थाना के हबीबपुरा इलाके में किराये पर कमरा लेकर रहने वाली बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंशिका सिंह (18) ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची चेतगंज थाने की पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। छात्रा की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


अंबेडकर नगर जिले के गिरैया बाजार (कल्याणपुर) निवासी ज्ञानी जैल सिंह की बेटी अंशिका चेतगंज स्थित आर्य महिला पीजी कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। हबीबपुरा इलाके में वह अशोक जायसवाल के मकान में किराये पर रहती थी। उसके साथ रहने वाली अन्य छात्राओं ने बताया कि उन्होंने अंशिका को शुक्रवार को दिन में देखा था।
विज्ञापन


रात के समय अंशिका कमरे से बाहर नहीं निकली थी। शनिवार की सुबह काफी देर तक जब वह कमरे के बाहर नहीं आई तो छात्राओं को लगा कि कहीं उसकी तबीयत तो नहीं खराब हो गई है। दरवाजा खटखटाने के बावजूद नहीं खुला तो छात्राओं ने मकान मालिक को फोन कर जानकारी दी। मकान मालिक की सूचना पर चेतगंज थाने की पुलिस आई और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर घुसी तो अंशिका फंदे के सहारे लटकी हुई थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर चेतगंज वेद प्रकाश राय ने बताया कि छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। छात्रा की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं लाइव होकर तो अंशिका ने नहीं किया सुसाइड
पुलिस जब अंशिका के कमरे में घुसी तो वह फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस के अनुसार अंशिका ने शुक्रवार की देर रात फंदा लगाया है। शव के सामने खिड़की पर अंशिका का मोबाइल रखा था और कैमरा उसकी ओर था। आशंका जताई गई है कि अंशिका ने सोशल मीडिया के किसी प्लेटफॉर्म पर लाइव होकर तो सुसाइड नहीं किया है।


उसके साथ रहने वाली छात्राओं ने बताया कि अंशिका बेहद मिलनसार थी और पढ़ने में भी अच्छी थी। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर चेतगंज ने बताया कि छात्रा का मोबाइल लॉक है। उसे कब्जे में लिया गया है। फॉरेंसिक लैब की मदद से मोबाइल की जांच कराई जाएगी और उसका कॉल डिटेल खंगाला जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed