Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amidst Chhath preparations car race turns fatal vehicle crashes into tree leaving four friends dead

छठ की तैयारी के बीच कारों की रेसिंग बनी काल, पेड़ से टकराई कार, चार दोस्तों की मौत

Sun, 15 Nov 2026 10:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 15 Nov 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
नगरा (बलिया)। छठ पर्व की तैयारी के बीच दो कारों में आगे निकलने की होड़ चार दोस्तों के परिवारों के लिए जिंदगी भर का गम बन गई। नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर निछुआडीह मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ताड़ के पेड़ से टकरा गई। हादसे में गौवापार गांव निवासी चार दोस्तों की मौत हो गई। दो ने स्वास्थ्य केंद्र पर दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य की मऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। छठ पर्व की तैयारियों में जुटे परिवारों को जैसे ही हादसे की खबर मिली, घरों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


गौवापार गांव के पांच दोस्तों का समूह दो कारों से नगरा बाजार गया था। देर रात सभी कारों से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों कारों के बीच आगे निकलने की होड़ लग गई। तेज रफ्तार में चल रही एक कार निछुआडीह मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे ताड़ के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार चारों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद दूसरी कार में सवार दोस्तों और स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य को रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मऊ लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। चार युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। जिन घरों में छठ पर्व की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब त्योहार की खुशियों की जगह अपनों को खोने का दर्द छा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरा थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि दो कार में आठ दोस्त नगरा बाजार से देर रात वापस घर लौट रहे थे, रास्ते में निछुआ डीह के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार चार दोस्तों की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed