फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The super market of Pahariya Mandi became a cow shelter

पहड़िया मंडी का सुपर मार्केट बना गौ आश्रय

Tue, 03 Aug 2021 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
The super market of Pahariya Mandi became a cow shelter
वाराणसी। पहड़िया मंडी परिसर में बना सुपर मार्केट गौ आश्रय स्थल बना हुआ है। 2016 में 19 करोड़ की लागत से मंडी परिसर का सुंदरीकरण और 33 दुकानें सुपर मार्केट के तर्ज पर बनाईं गईं थी। इसमें केवल 11 दुकानेें ही लीज पर दी जा सकीं। बाकी के खरीदार ही नहीं मिले। जो दुकानें लीज पर दी भी गईं, उनमें भी ताला लगा है।
विज्ञापन

सचिव मंडी समिति सचिव डीके वर्मा ने बताया कि वर्ष 2020 और 2021 में रायफल क्लब में दो बार सुपर मार्केट की दुकानों को लीज पर देने की प्रक्रिया की गई। इसमें 11 दुकानें 90 साल की लीज पर 11 से 12 लाख रुपये में दी गई। तक की बोली पर निलाम किया गया। बाकी की दुकानों को निलामी मुख्यालय के दिशा निर्देश आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन

प्रगतिशील फल सब्जी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनकर का कहना है मंडी में जो सुपर मार्केट है वो मंडी के पीछे है। जिसके खरीददार बड़ी मुश्किल से मिलते है। इसके अलावा मंडी में जो सड़के और सीवर का काम हुआ उसमें अच्छी सामग्री का इस्तेमाल नहीं हुआ। वहीं 24 एकड़ में फैले मंडी परिसर की कई सड़के बदहाली की स्थिति में है जहां बारिश के दिनों में कचरा और जल जमाव से व्यापारियों और किसानों को आने जाने दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स--------------
निर्माण कार्य में हुए घोटाले की जांच भी ठंडे बस्ते में
पहड़िया मंडी के सुंदरीकरण में करीब पांच करोड़ रुपये का घोटाला उजागर हुआ था। इसका खुलासा 2020 में हुआ था। घोटाले में शामिल तत्कालीन उप निदेशक मंडी, अवर अभियंता, लेखाधिकारी सहित छह ठेकेदारों के खिलाफ कैंट थाने में मामला दर्ज हुआ। कैंट थाने के प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। उपनिदेशक, प्रशासन, मंडी परिषद कौशल किशोर सिंह ने बताया कि अभी मामले में क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed