{"_id":"e79a00145a521391ebe2dcb994d56a66","slug":"the-sun-spits-poorvanchal-trapped-heat-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में सूरज ने उगली झुलसा देने वाली आंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में सूरज ने उगली झुलसा देने वाली आंच
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पूर्वांचल में शुक्रवार को सूरज की तपिश से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सोनभद्र में पारा दहकता रहा। इस पहाड़ी जिले में सर्वाधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। जबकि वाराणसी, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर में भी भीषण गर्मी से लोग पसीना पोछते रहे।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हफ्ते भर मौसम इसी तरह तपता रहेगा। इस तपिश को मानसून की बेहतर जमीन बनाने के लिए उपयुक्त समझा जा रहा है।
झुलसा देने वाली मौसम की आंच ने शुक्रवार को लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर किया। सर्वाधिक गर्म दिन सोनभद्र मे रिकार्ड किया गया। वहां अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि बलिया में अधिकतम तापमान 43.5 पर रहा।
विज्ञापन
इसी तरह आजमगढ़ में अधिकतम पारा 44 और न्यूनतम 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। मऊ जिले में भी गरमी से लोग बेहाल थे। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह गाजीपुर में भी गर्मी ने लोगों को खूब सताया।
विज्ञापन
वहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जौनपुर में मौसम का पारा 43 डिग्री तो पूर्वांचल में सबसे कम 42.5 डिग्री तापमान मिर्जापुर का रिकार्ड किया गया।