{"_id":"67758d4550b419d7080fddd4","slug":"the-sun-came-out-after-three-days-the-minimum-temperature-reached-11-degrees-varanasi-news-c-20-vns1056-841812-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: तीन दिन बाद निकली धूप, 11 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: तीन दिन बाद निकली धूप, 11 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नए साल के पहले दिन मौसम का मिजाज बदल गया। तीन दिन से बादल छाए रहने के बाद बुधवार को दिन में अच्छी धूप निकली। हवा में नमी की वजह से धूप का असर थोड़ा कम रहा। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि अन्य दिनों की तुलना में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत दिन में जरूर मिली।
बुधवार को दोपहर में धूप अच्छी रही। इससे गंगा घाटों पर भी सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल दिखी। काॅलोनियों में भी लोग घर के बाहर से लेकर छतों पर धूप सेंकते नजर आए। हालांकि शाम को ठंड अधिक लग रही थी। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि बुधवार को कम होकर 16.3 पहुंच गया यह औसत से 4.6 कम रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 13.5 की तुलना में 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. राजीव बाटला ने बताया कि एक-दो दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।