{"_id":"6a2b1661bb7041688f079baf","slug":"the-special-train-from-mumbai-arrived-in-varanasi-in-the-morning-instead-of-at-night-varanasi-news-c-20-vns1021-1426758-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में सफर: मुंबई की स्पेशल ट्रेन रात की जगह सुबह पहुंची वाराणसी, लेटलतीफी से परेशान हो रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल में सफर: मुंबई की स्पेशल ट्रेन रात की जगह सुबह पहुंची वाराणसी, लेटलतीफी से परेशान हो रहे यात्री
Fri, 12 Jun 2026 10:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:54 AM IST
सार
दादर से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन जिसे वाराणसी स्टेशन पर बुधवार रात 9.45 बजे आना था, वह 10 घंटे की देरी से बृहस्पतिवार सुबह 7.45 बजे कैंट स्टेशन पर आई। इस दौरान इंतजार कर रहे यात्री काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई से वाराणसी होकर गुजरने वाली ट्रेनें इन दिनों देरी से चल रही हैं। यात्री जिन्हें इन ट्रेनों से आगे की यात्रा करनी पड़ रही है, उन्हें कैंट रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी तीन ट्रेनें लेट हो गईं। दादर से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन जिसे वाराणसी स्टेशन पर बुधवार रात 9.45 बजे आना था, वह 10 घंटे की देरी से बृहस्पतिवार सुबह 7.45 बजे कैंट स्टेशन पर आई। ट्रेनों की लेटलतीफी की सही जानकारी समय पर न मिलने के कारण भी यात्री परेशान हो रहे हैं।
दो दिन से मुंबई से आने वाली ट्रेनें लेट हो रही हैं। दादर से गोरखपुर तक चलने वाली 01027 दादर गोरखपुर स्पेशल ट्रेन निर्धारित समय बुधवार रात 9.45 से 10 घंटे की देरी से बृहस्पतिवार सुबह 7.45 बजे कैंट स्टेशन पर आई। साथ ही लोकमान्य तिलक से जयनगर जाने वाली 11061 पवन एक्सप्रेस बृहस्पतिवार दोपहर में निर्धारित समय 12.25 से 2.50 मिनट लेट होकर दोपहर बाद 3.15 बजे कैंट स्टेशन पर पहुंची।
इसे भी पढ़ें; पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड विशाल एनकाउंटर में गिरफ्तार, साथी भी दबोचा गया
विज्ञापन
उधर, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से बलिया तक जाने वाली 11071 कामायनी एक्सप्रेस जिसे बृहस्पतिवार शाम 7.45 बजे आना था, वह आधी रात बाद 5 घंटे की देरी से 12.50 बजे कैंट स्टेशन पर आई। इस वजह से आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार मुंबई से वाराणसी के बीच में जगह-जगह रेलवे की ओर से ट्रैक मेंटेनेंस का काम कराया जा रहा है। इस कारण कहीं आंशिक तो कहीं मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसी वजह से ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही हैं।