फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two accused in theft at GST officer house arrested in police encounter in varanasi

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड विशाल एनकाउंटर में गिरफ्तार, साथी भी दबोचा गया

Fri, 12 Jun 2026 10:41 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 12 Jun 2026 10:41 AM IST
सार

Varanasi News: शिवपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान करोड़ों की चोरी का मुख्य आरोपी विशाल व उसका साथी गिरफ्तार हुआ। मुठभेड़ में गोली लगने से विशाल घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Two accused in theft at GST officer house arrested in police encounter in varanasi
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में तैनात जीएसटी अफसर के ससुराल में ढाई करोड़ रुपये की चोरी के मुख्य आरोपी विशाल कुमार को शिवपुर पुलिस और एसओजी ने शुक्रवार सुबह शिवपुर के ऊंदी ताल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। विशाल की निशानदेही पर शिवपुर पुलिस ने चोरी में शामिल तीन अन्य आरोपियों यश सिंह, अमन सेठ और रोहित पाल को मुर्दहा के गंगोत्री इंटरमीडिएट कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो करोड़ के हीरे, सोने और चांदी के आभूषण, 4.27 लाख रुपये मिले। आरोपी विशाल के पास से .315 बोर तमंचा और तीन कारतूस समेत एक बाइक बरामद की गई। पुलिस आयुक्त ने गिरफ्तारी टीम को एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मौत बनकर लौटी किस्मत: कुक और सिक्योरिटी गार्ड बनने रूस गए थे अजहरूद्दीन और रामचंद्र, ताबूत में हुई वापसी
विज्ञापन


डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों में आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के सैदा का मूल निवासी विशाल कुमार, जो लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के अकथा में रहता है। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के शांतिपुरम नगर निवासी रोहित पाल, दौलतपुर पांडेयपुर निवासी अमन सेठ और भक्तिनगर कॉलोनी पांडेयपुर निवासी यश सिंह है। यश सिंह वर्तमान में दानगंज के देवनगर कॉलोनी पहाड़पुर में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम नीतू कात्यायन ने बताया कि एसओजी प्रभारी गौरव सिंह और शिवपुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा को सूचना मिली कि शिवपुर में जीएसटी अफसर के ससुराल में चोरी का मुख्य आरोपी विशाल कुमार अपने एक सहयोगी के साथ बाइक से ऊंदी ताल के पास से मुर्दहा की ओर जाने वाला है। इस पर एसओजी व शिवपुर पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी विशाल को रुकने का इशारा किया तो भारी फोर्स देखकर विशाल ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी फायरिंग में विशाल के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए विशाल की निशानदेही पर चोरी में शामिल तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एडीसीपी लिपी नगायच ने बताया कि टीम को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने एक लाख रुपये पुरस्कार की घोषणा की है।

शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर कॉलोनी में जीएसटी अफसर शैलेंद्र सिंह के ससुर विनोद कुमार के मकान में पांच जून को चोरी हुई थी। परिवार उस समय एक तेरहवीं में शामिल होने बिहार गया था। ढाई करोड़ के आभूषण की चोरी में पुलिस ने घर के नौकर राजेश कुमार समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

बाद में राजेश की संलिप्तता सामने नहीं आने पर उसे छोड़ दिया गया। एसओजी ने छानबीन की तो पांडेयपुर निवासी आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों की संलिप्तता सामने आई। सीसी कैमरे, सर्विलांस से टीमें आरोपी विशाल तक पहुंची। मेरठ में तैनात जीएसटी अफसर शैलेंद्र सिंह की पत्नी विनिता के आभूषण भी मकान में रखे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed