फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The silt and dirt in the floods were not removed from the ghats

घाटों से नहीं हटाई बाढ़ में आई गाद और गंदगी

Mon, 18 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The silt and dirt in the floods were not removed from the ghats
गंगा की लहरों द्वारा बहाकर लाए मलबे से घाट पर गंदगी का अंबार है। घाट सफाई में देरी के चलते श्रद्घालुओं को गंगा स्नान करने और एक घाट से दूसरे घाट आने जाने में परेशानी हो रही है। बाढ़ के दौरान बहकर आई गाद की सफाई में देरी से छह से सात घाटों पर गंदगी पसरी हुई है। त्योहार करीब होने के बावजूद घाटों की सफाई में हो रही देरी से न सिर्फ पर्यटकों को, लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दशाश्वमेघ घाट निवासी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि घाट की सफाई के लिए नगर निगम के प्रयास नाकाफी हैं। घाट पर सफाई की जा रही है, लेकिन जगह जगह मलबा जमा होने से घाट बदरंग हो रहे हैं। अहिल्याबाई घाट की सफाई की गई है, लेकिन वहां मलबा एकत्र है।
विज्ञापन

विक्की साहनी ने बताया कि घाट पर सैलानी आते हैं और फूल माला फेंककर चले जाते हैं, जिससे चारों तरफ गंदगी फैली रहती है। नगर निगम सिर्फ सफाई का दिखावा करता है। शीतला घाट पर मंदिर के बाहर मलबा नहीं हटा है, शीतला घाट पर जल पुलिस चौकी के समीप गंदगी का अंबार है। अस्सी घाट, भदैनी घाट, मानमंदिर घाट, त्रिपुर भैरवी घाट, आदिकेशवघाट, मीरघाट के अलावा करीब आधा दर्जन घाटों पर गंदगी का अंबार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान चलाकर घाटों से अतिक्रमण हटाया जाएगा, अगर कहीं घाट पर गंदगी है तो उसे अभियान चलाकर साफ कराया जाएगा। -सुमित कुमार, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed