फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road near Atulanand collapsed again due to leakage in varanasi

काशी की सड़कों का हाल: लीकेज से दोबारा अतुलानंद के पास धंसी सड़क, पुलिस ने की बैरिकेडिंग

Sat, 12 Jul 2025 01:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 12 Jul 2025 01:28 AM IST
सार

पुलिस ने एहतियातन धंसने वाले स्थान के अगल बगल बैरिकेडिंग की है। नीचे सीवर लाइन है जो लीक कर रही है। इसके चलते आसपास की मिट्टी बैठने से सड़क धंसी है।  

विज्ञापन
road near Atulanand collapsed again due to leakage in varanasi
लीकेज से दोबारा अतुलानंद के पास धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लीकेज समस्या के चलते शुक्रवार को दोबारा अतुलानंद तिराहे के पास सड़क धंस गई है। यहां पर पिछले दिनों सीवर पाइप लाइन में लीकेज के कारण बारिश में गिलट बाजार स्थित अतुलानंद तिराहे के पास की सड़क अचानक धंस गई थी। 

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि सड़क धंसने के बाद मरम्मत का काम कराया गया है। पुलिस ने एहतियातन धंसने वाले स्थान के अगल बगल बैरिकेडिंग की है। नीचे सीवर लाइन है जो लीक कर रही है। इसके चलते आसपास की मिट्टी बैठने से सड़क धंसी है। इसकी मरम्मत कराई गई थी। फिर से देखा जा रहा है कहीं लीकेज तो नहीं है। 
विज्ञापन


बता दें कि आठ साल पूर्व कचहरी से एयरपोर्ट मार्ग चौड़ा किया जा रहा था। उस दौरान यहां नीचे सीवर लाइन पड़ी थी। जो लीक हो रही थी। इस मार्ग का इस्तेमाल बनारस आने वाले वीआईपी करते हैं। एयरपोर्ट से सर्किट हाउस जाने के लिए यही प्रमुख मार्ग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed