{"_id":"579fb4a04f1c1b56152b98d4","slug":"the-rain-increased-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश ने बढ़ाईं दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश ने बढ़ाईं दुश्वारियां
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 02 Aug 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
बारिश ने बढ़ाईं परेशानी
सोमवार सुबह की दो घंटे की जोरदार बारिश में जनजीवन पूरी तरह से ठहरा रहा। निचले इलाकों में जलभराव से दिक्कतें आईं। संचार, परिवहन और ग्राहक सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा। बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क दोपहर तक फेल रहा। कई इलाकों में बिजली भी गुल रही। जर्जर तारों की वजह से कुछ इलाकों में एहतियातन बिजली काटी भी गई थी। सड़कों पर पानी होने से वाहनों के पहिए थम गए। जलभराव वाले इलाकों में दोपहर बाद दूकानें खुलीं। सुबह दो घंटे के भीतर 21 मिमी बारिश हुई।
कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। सरैयां और नक्खी घाट इलाके में पावरलूम जलमग्न हो गए। सुबह केवल कांवरिए ही सड़कों पर नजर आए। मैदागिन, कबीरचौरा, नई सड़क, औरंगाबाद, सोनिया, सिगरा, रथयात्रा, लक्सा, गुरुबाग, कमच्छा, आदि इलाकों में घंटों जलभराव रहा। इन इलाकों में यातायात बाधित होने से इन इलाकों से जुड़ने वाली सड़कों पर भीषण जाम लगा रहा। उधर रामनगर में भी गढ़ही, बटाऊबीर, रस्तापुर, गायत्रीनगर आदि क्षेत्रों में पानी भर गया। नाली जाम होने से सीवर सड़कों व घरों तक फैल गया।