फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The public will eliminate the politics of hooliganism: Keshav

गुंडागर्दी की राजनीति का जनता करेगी सफाया : केशव

Thu, 23 Feb 2017 06:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 23 Feb 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
The public will eliminate the politics of hooliganism: Keshav
केशव प्रसाद मौर्य

गुंडागर्दी की राजनीति करने वालों को उत्तर प्रदेश की जनता सफाया करने जा रही है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है। पुलिस प्रशासन को पंगु बना दिया गया है। प्रदेश में अपराधियों की बाढ़ आ गई है। आम आदमी अपने को भयग्रस्त महसूस कर रहा है।

विज्ञापन


भू माफिया 11 मार्च के पहले पहले कब्जा किए जमीनों को खाली करके वापस कर दें, वरना सरकार बनने पर भूमाफियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एंटी रोमियो दल बनाकर छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को नगर के सिटी क्लब में आयोजित जनसभा के दौरान कहीं। इसके पूर्व उन्होंने देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर, किसान इंटर कॉलेज राजगढ़ और आमघाट में भी जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सरकार में कुशासन चल रहा है। सरकार प्रदेश में अपराधियों को संरक्षण दे रही है। भाजपा प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का प्रदेश बनाने जा रही है। सपा और बसपा में तालमेल है।


अब कांग्रेस, सपा और बसपा एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। किसानों की भलाई के लिए उनका कर्ज माफ करेंगे। भर्तियों से इंटरव्यू को समाप्त किया जाएगा। आज चिकित्सा व्यवस्था काफी खराब है, अस्पतालों से दवा और चिकित्सक दोनों गायब हैं। थानों में पुलिस द्वारा गरीबों की शिकायत नही सुनी जा रही है।

The public will eliminate the politics of hooliganism: Keshav
केशव प्रसाद मौर्य।
गरीबों पर फर्जी मुकदमे लिख कर उत्पीड़न किया गया। भाजपा सरकार आने पर सही मुकदमे लिखने पर आधे सपाई जेल में नजर आएंगे। सरकार चलाने के लिए निष्पक्ष होना जरूरी है। निष्पक्षता अखिलेश यादव के स्वभाव में नही है।

भाजपा सरकार बनने पर हर जिले में तीन महिला थाने बनेंगे। महिलाओं और बालिकाओं के प्रति छेड़खानी रोकने के लिए एंटी रोमियो दल बना कर छेड़खानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छेड़खानी करने वालों को भाजपा सरकार बहन बेटियों की इज्जत करना सिखाएगी।

कहा कि उत्तर प्रदेश में कत्लखाने खोलने के लिए अखिलेश सरकार ने लाइसेंस दिया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा खून की नही दूध दही की नदी बहते देखना चाहती है। सरकार बनते ही सभी कत्लखानों को बंद कर दिया जाएगा।

गरीबों और भूमिहीनों की आय बढ़ाने के लिए गोधन योजना के तहत दुधारु पशु उपलब्ध करा कर रोजगार का मौका दिया जाएगा। कहा कि गरीबों के वोट से गरीब व्यक्ति प्रधानमंत्री बना है। उनके आह्वान पर करोड़ों लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ने का काम किया, जिसके बाद उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को गैस का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed