फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The property of six vicious criminals including Jhunna Pandit will be confiscated, the District Magistrate ordered

जिलाधिकारी के आदेश पर झुन्ना पंडित समेत छह शातिर अपराधियों की संपत्ति जब्त

Fri, 24 Jul 2020 09:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 24 Jul 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
The property of six vicious criminals including Jhunna Pandit will be confiscated, the District Magistrate ordered
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

प्रदेश में अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई के अभियान में वाराणसी जिले में शातिर अपराधियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर ऐसे छह अपराधियों की दो करोड़ 54 लाख, 71 हजार 945 रुपये धनराशि की संपत्ति जब्त किया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम के तहत आदेश किया था।

विज्ञापन


इसमें लालपुर पांडेयपुर कैंट के हासिमपुर रामदत्तपुर निवासी श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित के लगभग 60 लाख धनराश की अर्जित की गई 81.78 वर्ग मीटर की दो मंजिला मकान, लमही शिवपुर में ओम प्रकाश मिश्रा के नाम से खरीदी गई 93.66 वर्ग मीटर जमीन, मोटरसाइकिल, बुलेट और तलाशी में मिले 1,00,520 रुपये शामिल है।

विज्ञापन

साथ ही संजय नगर कॉलोनी पहाड़िया के संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह की 1, 56,12,240 धनराशि रुपए का रमरेपुर में 600 वर्ग फिट मकान, 0.035 हेक्टेयर में तीन मंजिला पक्का मकान, एक टीवीएस मोटरसाइकिल, एक महिंद्रा स्कार्पियो और जैतपुरा थाना क्षेत्र निवासी पूजा मिश्रा की 55 हजार की स्कूटी भी जब्त की गई।

वहीं रोहनिया थाना क्षेत्र के बिरभानपुर निवासी विनोद कुमार की 50हजार की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,खजूरी पांडेयपुर निवासी राजकुमार मौर्य की 36,99,430 की खजूरी नई बस्ती स्थित मकान और कोतवाली क्षेत्र के कुतुबन शहीद निवासी अजय कुमार चौरसिया का 55275 रुपये की  सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed