फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The procession lifted with aqidat, prayed for the well being of the nation

वाराणसी: अकीदत के साथ उठा जुलूस, मांगी देश की सलामती की दुआएं

Tue, 15 Feb 2022 08:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 15 Feb 2022 08:11 PM IST
सार

परंपरागत तरीके से मनाई गई हजरत अली की जयंती, जुलूस का जगह-जगह किया गया स्वागत

विज्ञापन
The procession lifted with aqidat, prayed for the well being of the nation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 देश और दुनिया के साथ ही काशी में भी हजरत अली जयंती पूरे शान के साथ बुधवार को मनाई गई। इस मौके पर टाउनहॉल से निकले जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। 

विज्ञापन

हजरत अली कमेटी के सचिव हाजी सैयद फरमान हैदर, जाफर, नदीम असगर आदि की देखरेख में टाउनहॉल से उठा जुलूस मैदागिन, बुलानाला, होते हुए नीचीबाग पहुंचा। यहां गुरुद्वारे पर सिख समाज से भाई महिंदर सिंह, धर्मवीर सिंह के संयोजन में उलेमाओं सहित अन्य लोगों का स्वागत माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद चौक, दालमंडी होते हुए जुलूस नई सड़क पहुंचा।
विज्ञापन

 

यहां पर मौलाना फिरोज अली ने नूरानी तकरीर की। यहां से जुलूस काली महाल, पितरकूंडा होते हुए दरगाहे फातमान पहुंचा। काली महल में लोगों ने केक पर फातेहा कर हजरत अली का नारा लगाया। दरगाहे फातमान पर मौला अली के रौजे पर हजारों की संख्या में भी लोगों ने देश की सलामती के लिए दुआएं भी मांगी। 

इसके बाद सेमिनार में संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र, काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी, गुरुद्वारा से भाई धर्मवीर, मसीही समाज के फादर फिलिप्स सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। शायरों ने भी कलाम पेश किया। कार्यक्रम में शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया गया।

हाजी सैयद फरमान हैदर ने बताया कि मौला अली ने हमेशा मानवाधिकार के लिए लोगों को इंसाफ के लिए अपनी जिंदगी समर्पित की। 1467 साल पहले हजरत अली का जन्म काबा में हुआ था। इस दौरान मौलाना जमीर हैदर, मोहसिन, मौलाना अकील, मुर्तुजा शम्सी, फिरोज हुसैन, जहीर हैदर, जौहर हुसैन आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed