फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The problem of water will be overcome by the new tube well in Saraswati gate

सरस्वती फाटक में नया ट्यूबवेल से दूर होगी पानी की समस्या

Tue, 14 Jun 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The problem of water will be overcome by the new tube well in Saraswati gate
वाराणसी। सरस्वती फाटक में नया ट्यूबवेल लगने से पानी की समस्या दूर होगी। शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी के आदेश पर सोमवार की जलकल के महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार ने पक्के महाल का निरीक्षण किया। उन्होंने धर्मकूप, मीरघाट, आहिराने व डोम बस्ती के साथ कालिका गली, शकरकंद गली, त्रिपुरा भैरवी, डेढ़मल गली, मानमंदिर आदि इलाकों में पेयजल व सीवर समस्या का हाल जाना।
विज्ञापन

इस दौरान जीएम ने घरों में पेयजल सप्लाई का फ़ोर्स देखा और नलों में आ रहे दूषित पानी की जानकारी ली। मोहल्ले के लोगों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं। इसके बाद वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सरस्वती फाटक दो नंबर गेट से अंदर जाकर देखा। यहां कॉरिडोर बनने के पूर्व बगीचे में लगे ट्यूबवेल से पेयजल आपूर्ति होती थी। जीएम ने इलाके की जल समस्या के निदान के लिए उसी जगह पर पुन: नया ट्यूबवेल लगवाने की भी बात कही। एक दिन पूर्व विधायक ने सफाई की थी तो उस दौरान लोगों ने पानी की समस्या के बारे में बताया था। इसके बाद विधायक ने मौके पर जीएम जलकल को भेजा था। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय जनता की ओर से रमेश तिवारी, पवन शुक्ल, वेदमूर्ति, संदीप, बच्चेलाल, बबलू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed