{"_id":"571fd0da4f1c1bb124a91c75","slug":"the-prime-minister-may-divide-the-e-rickshaw-and-boat-eco-frayn-nuggets","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी एक मई को बांटेंगे ई-रिक्शा व ईको फ्रें डली बोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी एक मई को बांटेंगे ई-रिक्शा व ईको फ्रें डली बोट
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 27 Apr 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
मंच और पंडाल का सामान भी डीरेका पहुंचने लगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के नाविकों को ईको फ्रेंडली नाव का तोहफा देंगे। मोदी एक मई को डीरेका मैदान पर आयोजित शिविर में एक हजार ई-रिक्शा और अस्सी घाट पर ईको फ्रेंडली नाव बांटेंगे। भारतीय माइक्रो क्रेडिट की ओर से आयोजित इस शिविर की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीएम के आगमन को देखते हुए मंगलवार को डीरेका परिसर और अस्सी घाट की साफ-सफाई का काम शुरू हो गया।
कार्यक्रम के लिए बनने वाले मंच और पंडाल का सामान भी डीरेका पहुंचने लगा है। मंगलवार की दोपहर टेंट से जुड़े सामानों की पहली खेप डीरेका पहुंची। साथ ही मंच तैयार करने वाले कारीगर पर वाराणसी पहुंच गए हैं। हालांकि अभी तक जिला प्रशासन के पास पीएम के आगमन का अधिकृत प्रोटोकाल नहीं आया है। बहरहाल, एक मई को पीएम बलिया आ रहे हैं। बलिया में वह उज्ज्वला योजना की राष्ट्रव्यापी शुरुआत करेंगे।
बताया जा रहा है कि पीएम दिल्ली से भारतीय वायुसेना के विमान से बाबतपुर आएंगे और यहां से हेलीकाप्टर से बलिया जाएंगे। बलिया से लौटने के बाद पीएम यहां डीरेका मैदान में ई-रिक्शा और ई-बोट बांटने आएंगे। शिविर के लिए लाभार्थियों की सूची लगभग तैयार है। ई-रिक्शा उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो पैडल रिक्शा खींच रहे हैं। जो अब तक किराए पर रिक्शा चला रहे थे अब उनका खुद का ई-रिक्शा होगा। इससे पूर्व भी पीएम यहां अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से 500 ई-रिक्शा बांट चुके हैं। अबकी रिक्शा के साथ मोदी ईको फ्रेंडली नाव भी बांटेंगे।