फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The power worship of Lord Rama took place in the ruins premises

खंडहर परिसर में हुई भगवान राम की शक्ति पूजा

Tue, 22 Jun 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The power worship of Lord Rama took place in the ruins premises
सारनाथ खंडहर परिसर में भगवान राम की शक्ति पूजा का मंचन हुआ। संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में रूपवाणी संस्था की ओर से नृत्य नाटिका के जरिए भगवान राम की शक्ति पूजा को साकार किया गया। कलाकारों की सधी हुई प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भी अंत तक बांधे रखा।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के खंडहर परिसर में सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा नृत्य नाटिका का आयोजन हुआ। रूपवाणी संस्था द्वारा सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता राम की शक्ति पूजा पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन हुआ। राम के किरदार में स्वाति, हनुमान तापस, शाश्वत सेनापति, नंदिनी सीता, अंजनी दुर्गा तो साक्षी लक्ष्मण के किरदार में नजर आए। इससे पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के कर्मचारी योगाचार्य दिलीप कुमार यादव के प्रशिक्षण में योगाभ्यास हुआ।
विज्ञापन

नवनिर्मित प्रवेश द्वार का हुआ उद्घाटन
संग्रहालय के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन सोमवार को मेयर मृदुला जायसवाल और अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. नीरज सिन्हा ने फीता काटकर किया। डॉ. नीरज सिन्हा ने बताया कि पुराने प्रवेश द्वार पर जन सुविधा का अभाव था जिसे देखते हुए नए प्रवेश द्वार को बनवाया गया हैं। यहां पर सुविधा के साथ-साथ पर्यटकों को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान है तथा लॉकर रूम भी पहले की अपेक्षा अधिक बड़ा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed