{"_id":"5744b7f24f1c1bba7d691b05","slug":"the-power-of-the-storm-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से बिजली-पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से बिजली-पानी का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 25 May 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात आई आंधी से शहरवासियों को पूरे दिन की सांसत झेलनी पड़ी। तेज आंधी के चलते शहर में बिजली-पानी का संकट गहरा गया। आंधी के चलते जर्जर तारों एवं पुराने इंसुलेटर कई इलाकों में पंचर हो गए। इससे वरुणापार समेत समूचे शहर की बिजली घंटों गुल रही। सुबह बिजली की आपूर्ति ठप होने की वजह से कई इलाकों में पानी का भी संकट रहा। मंगलवार की देर रात तक बिजली की आवाजाही जारी रही।
सोमवार की देर रात दो बजे आई आंधी से सभी वितरण केंद्रों से आपूर्ति ठप कर दी गई थी। आंधी थमने के करीब आधे घंटे बाद आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया लेकिन आपूर्ति बाधित रही। इनमें मंडुवाडीह, डीपीएच, दौलतपुर, पांडेयपुर, शंकुलधारा, भदैनी, चौकाघाट आदि से जुड़े इलाकों में बिजली बाधित रही। आंधी से पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली के तारों में उलझ गईं। इससे कहीं जंफर उड़ गए तो कहीं तार टूटे। मंगलवार को दिन भर मरम्मत का काम चला। इसके लिए शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली कटौती की गई। इससे जलापूर्ति व्यवस्था भी लड़खड़ा गई।
भदैनी इलाके में बिजली कटौती के चलते शाम को जलापूर्ति नहीं हो सकी। दिन भर बिजली की आवाजाही लगी रही। अलग-अलग हिस्सों में मरम्मत के चलते इस इलाके में छह से आठ घंटे तक बिजली कटौती हुई, जिससे लोग बेहाल रहे। नगरीय विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता आशीष अस्थाना ने बताया कि आंधी के चलते बिजली आपूर्ति में दिक्कतें हो रही हैं। इसी तरह महमूरगंज, मंडुवाडीह, चांदपुर, लहरतारा, सुंदरपुर, वरुणा पार और सारनाथ क्षेत्र में भी घंटों कटौती के चलते लोगों की दिनचर्या बेपटरी रही।