फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The pink lights of the wards will be switched on with the permission of the House.

Varanasi News: वार्डों की गुल बत्ती सदन की अनुमति से होगी ऑन

Fri, 01 Dec 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
The pink lights of the wards will be switched on with the permission of the House.
शहर के 100 वार्डों की गुल बत्ती अब सदन की अनुमति से ऑन होगी। आने वाले दिनों में हर वार्ड के लिए सात-सात लाख रुपये से लगने वाली स्ट्रीट लाइट के प्रस्ताव को दो दिसंबर को होने वाली सदन के पटल पर रखा जाएगा। यहां से अनुमति मिलते ही वार्डों मेें लाइटें लगनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

बीते दो माह से नगर निगम केवल रणनीति बनाने में जुटा है। पूर्व में कार्यकारिणी की बैठक से पास कराने के बाद तय हुआ था कि हर वार्ड में 35 से 40 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए हर वार्ड को धनराशि दी गई। बजट के तकनीकी पहलुओं को देखते हुए यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी। जब देव दीपावली नजदीक आ गई और स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त नहीं किया गया तो आनन फानन में मेयर अशोक कुमार तिवारी ने डेढ़ करोड़ रुपये जारी कर जल्द से जल्द लाइटों की व्यवस्था कराई ताकि देव दीपावली ठीक ढंग से निबट सके। इसके बाद भी अब तक वार्डों में स्ट्रीट लाइटों का काम शुरू नहीं किया गया। लगातार पार्षद मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हुई। लल्लापुरा के पार्षद हारून अंसारी ने बताया कि माताकुंड की स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने के लिए कई बार आवेदन कर चुका हूं। बावजूद इसके अब तक लाइट दुरुस्त नहीं की गई है।
विज्ञापन

हर वार्डों में लाइट लगाने से जुड़ा प्रस्ताव सदन में रखा जाना है। वहां से अनुमति मिलते ही वार्डों में स्ट्रीट लाइटों को लगाने का काम शुरू हो जाएगा। कुछ तकनीकी कारणों से पूर्व में इसे शुरू नहीं कराया जा सका था। - राजीव कुमार राय, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed