फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The panoramic view of Shiva Mahapuran story is enough to open the eyes of those who divide in the name of region, caste and language: Yogi

क्षेत्र, जाति और भाषा के नाम पर बांटने वालों की आंखें खोलने के लिए शिव महापुराण कथा का विहंगम दृश्य काफी: योगी

Tue, 26 Nov 2024 05:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
The panoramic view of Shiva Mahapuran story is enough to open the eyes of those who divide in the name of region, caste and language: Yogi
संभी केंद्र
विज्ञापन

क्षेत्र, जाति और भाषा के नाम पर बांटने वालों की आंखें खोलने के लिए शिव महापुराण कथा का विहंगम दृश्य काफी: योगी
- सीएम बोले- यूपी कॉलेज जल्द बनेगा विश्वविद्यालय, कोई व्यवधान नहीं आएगा, सरकार का रुख सकारात्मक, 115वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे
- डोमरी जाकर पंडित प्रदीप मिश्र की कथा सुनीं, फिर कहा- कौन कहता है कि हम आपस में बंटे हैं। कहां है जातिवाद, संप्रदायवाद और उपासना विधि वाद। हम सब एक होकर इस कथा को सुन रहे
- सीएम ने दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, कालभैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन किया, साइबेरियन पक्षियों को दाना भी खिलाया

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वाराणसी में गंगा किनारे डोमरी में चल रही शिव महापुराण कथा उन लोगों को जवाब है, जो हमें जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटते हैं। उनकी आंखें खोलने के लिए कथा का विहंगम दृश्य काफी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को काशी आए। उन्होंने यूपी कॉलेज के 115वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया, फिर डोमरी जाकर पंडित प्रदीप मिश्र की शिव महापुराण कथा सुनीं। कथा के दौरान मौजूद श्रोताओं को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कौन कहता है कि हम आपस में बंटे हैं। कहां है जातिवाद, संप्रदायवाद और उपासना विधि वाद। हम सब एक होकर इस कथा को सुन रहे हैं। इन पावन कथाओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को संबल व राष्ट्रधर्म को मजबूती मिलती है। हमारा ध्येय अपने ईष्ट, देवी-देवताओं, समाज के प्रति होना ही चाहिए, लेकिन हम सबका लक्ष्य होना चाहिए कि राष्ट्र की एकता व अखंडता को कोई चुनौती न देने पाए, क्योंकि उसी में देश, धर्म, समाज, कथाओं की पावन परंपरा बची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री ने यूपी कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा देने का भरोसा दिलाया है। यूपी कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में विश्वविद्यालय के लिए 20 एकड़ की जमीन की जरूरत होती है। यूपी कॉलेज के पास पहले से 100 एकड़ जमीन है। सारे सेल्फ फाइनेंस कोर्स को मान्यता मिल जाएगी। कहीं भटकना नहीं होगा। यूपी कॉलेज को विश्वविद्यालय बनने में अब ज्यादा समय नहीं लगेगा। यूपी कॉलेज शिक्षा समिति ने विश्वविद्यालय का दर्जा देने के लिए एक प्रतिवेदन तैयार किया है, इस पर सरकार सकारात्मक है। एक बेहतर और अलग कैंपस को लेकर भी काम किया जा सकता है। यहां के शिक्षक और यहां की प्रबंध समिति नए भारत के नए यूपी जैसे ही यूपी कॉलेज के नए कैंपस की ओर हमें बढ़ना चाहिए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन किया, फिर क्रूज से कथा स्थल डोमरी गए। क्रूज के जरिये गंगा से होकर जाने के दौरान मुख्यमंत्री ने साइबेरियन पक्षियों को दाना भी खिलाया है।


कुंठित युवाओं से नहीं बढ़ता देश

यूपी कॉलेज में सीएम योगी ने कहा कि इस देश की युवा शक्ति कुंठित और अपराध बोध से ग्रसित हो जाएगी तो वो देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता। ऐसे में ये संस्थान ही युवा शक्ति के केंद्र होंगे। भगवान बुद्ध ने जब ज्ञान लिया और दुनिया को निर्वाण का संदेश दिया तो वे युवा थे। विवेकानंद, शंकराचार्य ने युवावस्था में ही धर्म की बात को दुनिया भर में फैलाया। महाराणा प्रताप जब अकबर से लड़े तो उनकी उम्र महज 27 साल ही थी। जब सावरकर को आजन्म कारावास की सजा होती है तो उनकी उम्र मात्र 28 साल थी। सीएम योगी ने बनारस के राजेंद्र लाहिणी और शचिंद्र नाथ सान्याल क्रांतिकारियों का नाम लेकर कहा कि ये सभी युवा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed