{"_id":"64c371fd16734395330c7e33","slug":"the-painful-death-of-a-woman-and-a-youth-after-being-hit-by-a-train-in-varanasi-people-told-what-had-happened-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: वाराणसी में ट्रेन से कटकर महिला और युवक की दर्दनाक मौत, लोगों ने बताया क्या हुआ था, सुनकर उड़े होश!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: वाराणसी में ट्रेन से कटकर महिला और युवक की दर्दनाक मौत, लोगों ने बताया क्या हुआ था, सुनकर उड़े होश!
Fri, 28 Jul 2023 01:15 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:15 PM IST
सार
बुंदेलखंड ट्रेन बनारस मडुवाडीह बुंदेलखंड बारह बजे फाटक के पास पहुंची। तभी महिला ट्रेन के सामने दौड़ने लगी। युवक भी बचाने के चक्कर में दौड़ा लेकिन दोनों ट्रेन से कट गए। अभी फिलहाल कोई कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवक-महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में फुलवरिया गेट नंबर पांच रेलवे फाटक के समीप कोटवा के पास एक महिला व एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पहले दोनों साथ बैठे थे जैसे ही ट्रेन आयी, महिला रेलवे ट्रैक पर दौड़ी पड़ी। पीछे-पीछे युवक भी दौड़ा। इसी दौरान दोनों ही ट्रेन की चपेट में आ गए। मामला जीआरपी थाने का है। लिहाजा कैंट पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है। जीआरपी को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Azamgarh Encounter: पूर्व प्रधान की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल, भागने की कर रहा था कोशिश तभी...
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुंदेलखंड ट्रेन बनारस मडुवाडीह बुंदेलखंड बारह बजे फाटक के पास पहुंची। तभी महिला ट्रेन के सामने दौड़ने लगी। युवक भी बचाने के चक्कर में दौड़ा लेकिन दोनों ट्रेन से कट गए। अभी फिलहाल कोई कारण स्पष्ट नहीं है। कयास लगाया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी थे। यह अभी शिनाख्त नही हुई है। उनके पास से कोई परिचय पत्र भी नही मिला है।
विज्ञापन