फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The operation will not be able to shed pregnant Referee

आपरेशन के बहाने गर्भवती को नहीं कर सकेंगे रेफर 

Wed, 29 Jun 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 29 Jun 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
 सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक गर्भवती महिला को प्रसव के दौरान आपरेशन के बहाने दूसरे अस्पतालों में रेफर नहीं कर सकेंगे। सीएमओ अस्पतालों में आपरेशन की मुकम्मल व्यवस्था कराएंगे और जिलाधिकारी इसकी    लगातार निगरानी करेंगे। मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में हुई वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्य सचिव आलोक रंजन ने यह निर्देश दिया।  
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने वाराणसी-गोरखपुर हाइवे निर्माण की समीक्षा के दौरान  डीएम को निर्देश दिया कि वाराणसी में 50 हेक्टेयर जमीन एवार्ड कराकर मुआवजा बांटें।  मुख्य सचिव ने कहा कि चिकित्सा और ऊर्जा विभाग जनता से सीधे जुड़े हैं, इसलिए इनकी सेवाओं में गुणात्मक सुधार कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने मजिस्ट्रेटों को नियमित कोर्ट में बैठकर राजस्व के लंबित वादों का निबटारा करने को कहा। साथ ही 108 और 102 एंबुलेंस का दुरुपयोग न करने की हिदायत दी। अधिकारियों को निर्देश किया कि सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में रह कर जनता की समस्याएं सुनें।   उन्होंने जिला अस्पताल को मॉडल अस्पताल बनाने और बिजली विभाग को फीडरवार लाइन लास कम करने को कहा। उन्होंने भारत स्वच्छता मिशन के तहत कई गांवों को खुले में शौचमुक्त कराने की जानकारी पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में समाजवादी किसान बीमा योजना होगी लागू 
कृषक दुर्घटना बीमा योजना अब नए स्वरूप में समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के रूप में एक अगस्त से लागू की जाएगी। राजस्व अभिलेखों में दर्ज सभी खतौनी धारक किसानों और 75 हजार वार्षिक आय वाले परिवार चाहे किसी भी व्यवसाय से जुड़ें हों, उसके मुखिया को इसका लाभ मिलेगा। पूरे मंडल में 19,76,400 लाभार्थी हैं।


इस योजना में बीमा पूरी तरह से नि:शुल्क और प्रीमियम रहित होगा। बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर 5 लाख और दुर्घटना पर 2.5 लाख रुपये मिलेंगे। दुर्घटना होने पर मुफ्त चिकित्सा की सुविधा भी मिलेगी। अभियान चलाकर पात्रों का चयन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed