फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The operation of Daggamar buses is also being done from the second entrance of Cantt railway station.

प्रशासन की अनदेखी: वाराणसी कैंट स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार से भी हो रहा डग्गामार बसों का संचालन

Tue, 03 May 2022 01:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 03 May 2022 01:27 AM IST
सार

वाराणसी छावनी क्षेत्र में भी डग्गामार वाहन संचालक पांच पसार रहे हैं। आरटीओ और पुलिस भी कार्रवाई से बच रही है।

विज्ञापन
The operation of Daggamar buses is also being done from the second entrance of Cantt railway station.
कैंट रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार से डग्गामार बसों का संचालन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कैंट रोडवेज बस स्टेशन परिसर ही नहीं बल्कि कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) के दूसरे प्रवेश द्वार से इन दिनों डग्गामार वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। छावनी क्षेत्र में भी डग्गामार वाहन संचालक पांच पसार रहे हैं। आरटीओ और पुलिस भी कार्रवाई से बच रही है।

विज्ञापन


कैंटोमेंट की ओर रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर से डग्गामार वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक एक क्लब के सामने से इन बसों का संचालन किया जा रहा है। जबकि विभागीय अधिकारी पूरी तरह से मौन हैं। यह बसें जौनपुर, आजमगढ़ और बाबतपुर के साथ अन्य स्थानों के लिए संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन


कोड वर्ड से चलती हैं बसें
डग्गामार बसों के संचालक तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। प्राइवेट बस पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का शॉर्ट नेम यूज कर रहे हैं। इसका कलर भी रोडवेज से मिलता जुलता रहता है। भोर में चार बजे से लेकर आठ बजे तक व रात आठ बजे से 12 बजे रात के बीच डग्गामार वाहनों की संख्या सबसे अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार से किसी भी प्रकार के डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक है। इसे दिखवाया जाएगा। ऐसा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। - डॉ. कौशलेंद्र, परिवहन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed