फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The one who leaves, bends and breaks the stream is a great writer: Kashinath Singh

धारा को छोड़ने, मोड़ने और तोड़ने वाला होता है बड़ा लेखक : काशीनाथ सिंह

Mon, 01 Nov 2021 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The one who leaves, bends and breaks the stream is a great writer: Kashinath Singh
प्रसिद्ध कथाकार डॉ. काशीनाथ सिंह ने कहा कि फणीश्वर नाथ रेणु को बड़ा कथाकार किसी आलोचक ने नहीं, बल्कि पाठकों ने बनाया। बड़ा लेखक वह होता है जो पहले से चली आ रही धारा को छोड़ता है, मोड़ता है और तोड़ता है ना कि उसे ढोता है। वह रविवार को कबीरमठ मूलगादी में आयोजित अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक व संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

फणीश्वर नाथ रेणु पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कबीर मठ के महंत आचार्य विवेक दास ने कहा कि रेणु पर कबीरपंथ का प्रभाव था। आलोचक वीरेंद्र यादव, इप्टा के राष्ट्रीय महासचिव राकेश ने कहा कि रेणु अपने लेखन में सबसे अधिक महत्व अनाम लोगों को देते हैं। आलोचक चौथी राम यादव, कथाकार रणेंद्र, प्रो. आशीष त्रिपाठी, प्रो. नीरज खरे ने भी अपने विचार रखे। दो महत्वपूर्ण लेखकों अली जावेद तथा ईशमधु तलवार की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान वंदना चौबे, संजय श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश शुक्ला, शिवकुमार पराग तथा डॉ. गोरखनाथ आदि रहे।
विज्ञापन

देश भर में 75 स्थानों से निकाली जाएंगी सांस्कृतिक यात्राएं
प्रगतिशील आंदोलन के 85 वर्षों के इतिहास में प्रगतिशील लेखक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बार बनारस में बैठक हुई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गया सिंह ने बताया कि देश भर में 75 स्थानों से सांस्कृतिक यात्राएं निकाली जाएंगी। इसमें साहित्यकार, संत और कलाकारों की जन्मस्थली व कार्यस्थली को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed