फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The number of buildings in Kashi Vishwanath Dham reached 316

काशी विश्वनाथ धाम में भवनों की संख्या पहुंची 316

Sat, 05 Jun 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
The number of buildings in Kashi Vishwanath Dham reached 316
श्री काशी विश्वनाथ धाम में भवनों की संख्या अब 316 पहुंच गई है। दशाश्वमेध वार्ड के दो और भवनों को धाम के नाम करा लिया गया है। दोनों भवनों की रजिस्ट्री श्री काशी विश्वनाथ धाम के नाम हो गई। कॉरिडोर क्षेत्र से सटे दोनों भवन के मालिकों ने दोनों भवन मंदिर प्रशासन को सौंप दिया। हालांकि दोनों भवन भी जर्जर हो चुके थे।
विज्ञापन

50 हजार वर्ग मीटर में तैयार हो रहे श्री काशी विश्वनाथ धाम में मंदिर प्रशासन ने डी-1/43 और डी-1/44 भवनों की रजिस्ट्री करायी है। कॉरिडोर के लिए इसे दो-दो करोड़ रुपये में खरीदा गया है। फरवरी में ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण के दौरान दोनों जर्जर भवनों को कॉरिडोर में शामिल करने का निर्देश दिया था। मंदिर प्रशासन ने जब भवन मालिकों से बात की तो वह तैयार हो गए। सीएम के निर्देश के बाद मंदिर प्रशासन ने अब तक 19 भवन खरीद लिए हैं। कॉरिडोर के लिए काम शुरू होने से पहले करीब 400 करोड़ रुपये से 297 भवनों का अधिग्रहण किया गया था। जिसमें मणिकर्णिका घाट, लालिता घाट और लाहौरी टोला के भवन शामिल हैं।
विज्ञापन

जांच टीम की रिपोर्ट का इंतजार
लखनऊ से शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी भवन प्रखंड के मुख्य अभियंता राकेश सक्सेना और एसई पवन वर्मा करेंगे की दो सदस्यीय टीम ने गोयनका छात्रावास के हादसे की जांच पूरी कर ली। घटनास्थल पर पूछताछ करने के बाद शुक्रवार को टीम लौट गई। टीम ने कॉरिडोर के एक-एक भवनों की जानकारी लेने के साथ ही उसमें सुरक्षा के बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार की है। इसके साथ ही कॉरिडोर से सटे जर्जर भवनों की भी रिपोर्ट तैयार की गई है। टीम अपनी पूरी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed