{"_id":"60db5b228ebc3ebb92559e67","slug":"the-mother-ran-away-from-the-bus-by-giving-the-baby-girl-to-another-woman-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी ममता: दुधमुंही बच्ची को दूसरी महिला को देकर मां बस से भाग गई, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसी ममता: दुधमुंही बच्ची को दूसरी महिला को देकर मां बस से भाग गई, पुलिस तलाश में जुटी
Wed, 30 Jun 2021 01:12 AM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: हरि User
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:12 AM IST
सार
वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रही प्राइवेट बस से एक महिला नीचे उतरी। उसने एक स्थानीय महिला को शौच जाने का बहाना बनाकर बच्ची को संभालने के लिए दे दिया। बाद में खुद बस से निकल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मिर्जापुर जनपद के अदलहाट बाजार के गौरहीं मोड़ पर सोमवार शाम वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रही बस में सवार एक महिला पांच माह की बच्ची को दूसरी महिला को सौंपकर भाग गई। पुलिस की सूचना पर मंगलवार को पहुंचे चाइल्ड केयर के कार्यकर्ता बच्ची को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
सोमवार शाम एक प्राइवेट बस वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रही थी। बस अदलहाट बाजार के गौरहीं मोड़ के पास पहुंची तो इसमें सवार एक महिला ने शौच करने के बहाने बस को रोकवाया। बस से उतर कर उसने एक स्थानीय महिला को शौच जाने का बहाना बनाकर बच्ची को संभालने के लिए दे दिया। बाद में खुद बस से निकल गई।
विज्ञापन
उधर, बच्ची को लेकर इंतजार कर रही गौरहीं गांव निवासी सविता पत्नी विंदेश्वरी ने बताया कि बच्ची पांच माह की है। देर शाम तक उसकी मां के बारे में कोई जानकारी न होने पर सविता ने बच्ची को गांव के ही पूजा पटेल पत्नी रवि सिंह को भरण पोषण के लिए सौंप दिया। मंगलवार सुबह इसकी सूचना अदलहाट थाने को दी गई। पुलिस की सूचना पर चाइल्ड केयर के कार्यकर्ता उसे अपने साथ ले गए। बच्ची को गोद लेने के लिए थाने पर बैठी पूजा पटेल इससे मायूस हो गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शौच के बहाने बस से उतरी महिला बच्ची को गांव की सविता को देकर बस से चली गई। मामले की जांच की जा रही है। बच्ची की मां का पता लगाया जा रहा है।