फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The minister sent the Municipal Commissioner-PD to the spot for investigation

मंत्री ने नगर आयुक्त-पीडी को जांच के लिए मौके पर भेजा

Thu, 11 May 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 11 May 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सिगरा क्षेत्र की सिंधु नगर कॉलोनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सांसद निधि से कराए गए कार्य में हुए घपले पर परदा डालने की कवायद में जुटे अधिकारियों और ठेकेदार को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने जोर का झटका दिया। बुधवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने ‘अमर उजाला’ में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त और परियोजना निदेशक (पीडी) तत्काल जांच के लिए  मौके पर भेजा। मंत्री ने अधिकारियों से पूरी जांच रिपोर्ट मांगने के साथ ही साफ कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाए।


मंत्री के कड़े रुख से संबंधित अधिकारियों में खलबली मच गई है। सिंधु नगर कॉलोनी में सांसद निधि से सीवर लाइन बिछाने का काम आरईएस ने ही कराया था। मंत्री के निर्देश पर जब दोनों अधिकारी कॉलोनी पहुंचे तो वहां अधूरी छोड़ी गई सीवर पाइप लाइन पूरी कराई जा रही थी। सूत्रों की मानें तो जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। वहीं हृदय योजना से बनी अमर नगर और नरिया, सुंदरपुर, संकट मोचन मार्ग की भी जांच का निर्देश मंत्री ने दिया है। मंत्री ने बताया कि शीघ्र ही कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाकर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई गई सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी विभाग को सौंपी जाएगी। साथ ही, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के लिए अलग बजट का प्रावधान भी सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन



सिंधु नगर कॉलोनी में  डी 57/9 रामेश्वर के आवास से डी 57/28 सुरेश गर्ग के मकान तक (116.25 मीटर) सीवर बिछाने एवं चौकी रीसेटिंग का काम कराया जाना था। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के ठेकेदार ने सीवर लाइन पूरी नहीं बदली। सीवर लाइन की पाइप की चौड़ाई मानक के विपरीत है। करीब 80 फीसदी काम कराया ही नहीं गया है। सीवर लाइन का काम मार्च, 2017 में पूरा करवाया गया लेकिन शिलापट्ट पर 9 नवंबर, 2016 दर्शाया गया। भाजपा कैंट मंडल के प्रभारी सौरभ सिंह मुन्ना, महामंत्री मधूप सिंह, आनंद सिंह, कौशल सिंह समेत अन्य नेताओं ने इसकी शिकायत डीएम योगेश्वर राम मिश्र से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed