फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The mayor started the campaign 'One tree for mother' by planting a tree

Varanasi News: पेड़ लगाकर मेयर ने की एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत

Sun, 27 Jul 2025 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The mayor started the campaign 'One tree for mother' by planting a tree
मेयर अशोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत हुई। शनिवार को मेयर ने वार्ड सुसुवाहीं के गौतम नगर काॅलोनी में अभियान के तहत पहला पेड़ लगाया। इसके बाद शहरभर में पहले दिन 500 पेड़ लगाए गए। ये सभी ट्रीगार्ड के साथ लगाए गए। मेयर के नेतृत्व में इस साल 20 हजार पेड़ लगाए जाएंगे। पिछले साल नगर निगम ने 8 हजार पेड़ ट्रीगार्ड के साथ लगाए थे। मेयर ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य औश्र उनको उत्तम पर्यावरण के लिए आज सभी को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पौधरोपण अभियान में नगर निगम की ओर से पेड़, ट्रीगार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। गड्ढा भी किया जा रहा है। सभी काशी वासियों से अपील है कि इस पहल में अपना योगदान दें। पौधरोपण के अवसर पर रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह औढे़, क्षेत्रीय पार्षद सुरेश सिंह पटेल, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चंद्र, उद्यान अधीक्षक डाॅ. वीके सिंह ने पौधे लगाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed