फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The masses are indispensable with indiscriminate power cuts

अंधाधुंध बिजली कटौती से जनता बेहाल

Fri, 16 Jun 2017 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 16 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
 The masses are indispensable with indiscriminate power cuts
S - फोटो : Getty Images
योगी सरकार के 24 घंटे आपूर्ति के निर्देश के बाद भी अंधाधुंध बिजली कटौती जारी है। गुरुवार को कहीं पेड़ों की डालियों की छंटाई तो कहीं विद्युत सुधार के नाम पर विभिन्न इलाकों में पांच से छह घंटे बिजली गुल रही। बिजली की आवाजाही भी लोगों को परेशान करती रही। कटौती का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। 
विज्ञापन

कुछ इलाकों में गुरुवार को मरम्मत के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अधिकारियों के अनुसार  विद्युत सुधार के तहत शुक्रवार को भी कई इलाकों में आपूर्ति बंद रहेगी। कचहरी, लंका, सिगरा, गोदौलिया, मंडुवाडीह, चेतगंज, चांदपुर, लहरतारा, औरंगाबाद, सोनिया आदि इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही। दोपहर और रात के समय कई चरणों में कटौती की गई।  घंटों कटौती से जनता विभाग को कोसती रही।  
विज्ञापन



नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधीक्षण अभियंता आरडी सिंह के अनुसार 18 जून तक प्रतिदिन 11 से 2 बजे तक तरना, शिवपुर और पार्वतामील फीडर से आपूर्ति बंद रहेगी। अकथा, रमरेपुर फीडर 10 से 12 बजे, सारनाथ, शक्तिपीठ, सांस्कृतिक संकुल फीडर 2 से 4 बजे तक बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता मनोज अग्रवाल के अनुसार शुक्रवार को डाफी के गढ़वाघाट फीडर से 12 से 4 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed