फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The League of Dussehra shorts 'goodbye'

दशहरे से हाफ पैंट को संघ की ‘राम-राम’

Thu, 17 Mar 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Thu, 17 Mar 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
The League of Dussehra shorts 'goodbye'
91 साल से पहचान रही है खाकी हाफ पैंट
युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जोड़ने के लिए संघ ने अपने गणवेश में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव किया है। संघ के स्वयंसेवक इसी साल विजयादशमी से नए गणवेश ‘भूरी फुल पैंट’ में नजर आएंगे। यह पैंट खादी की होगी, जिसे संघ ही अपने स्वयंसेवकों को मुहैया कराएगा।
विज्ञापन



संघ के एक वरिष्ठ प्रचारक के मुताबिक केंद्रीय स्तर से क्षेत्रीय स्तर और फिर प्रांतीय स्तर तक गणवेश बदलने का संदेश पहुंचाया जाएगा। कौन सा भूरा रंग फुल पैंट के लिए इस्तेमाल करना है और कौन सा कपड़ा इस्तेमाल होना है, इसकी जानकारी शाखा में आने वाले हर स्वयंसेवक को दी जाएगी। बताया कि पैंट खादी की होगी। हर जिला नए गणवेश की तैयारी करेगा। कहा कि यह एक बड़ा काम है और हर जिला टीम को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी। बहरहाल, 91 साल बाद यह पहला मौका होगा जब संघ की ट्रेड मार्क रही ‘खाकी हाफ पैंट’ को स्वयंसेवक राम-राम कहेंगे।
विज्ञापन


संघ की वर्दी की बाकी चीजों में वक्त के साथ बदलाव हुआ मगर खाकी हाफ पैंट स्थापना काल से संघ के गणवेश में शामिल रही। विजयादशमी का दिन संघ के लिए काफी अहम है। इसी दिन वर्ष 1925 में डॉ. बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी। यही वजह है कि नया गणवेश विजयदशमी के दिन से ही पूरी तरह लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाकी हाफ पैंट की जगह फुल पैंट करने की कवायद साल 2010 से चल रही थी, लेकिन संघ के भीतर ही इसका काफी विरोध हुआ। 2010 में जब किसी भी तरह सहमति नहीं बनी तो तय किया गया कि अब पांच साल बाद इस पर बात की जाएगी। जिसके बाद साल 2015 की संघ की शीर्ष टीम ने भी इस पर चर्चा की। मगर तब भी सहमति नहीं बन पाई थी। सूत्रों के मुताबिक संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस पर जोर दिया कि युवाओं को जोड़ने के लिए बदलाव जरूरी है, जिसके बाद अब नेकर बदलकर फुल पैंट करने का फैसला ले लिया गया। मालूम हो कि संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की राजस्थान के नागौर में पिछले दिनों हुई बैठक में खाकी हाफ पैंट को हटाने का फैसला लिया गया था। इसके पीछे बदलते वक्त के साथ आगे बढ़ने का तर्क दिया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed