{"_id":"645dfa766069533c2d0a7647","slug":"the-kerala-story-saints-mahamandaleshwar-santosh-das-and-many-others-present-in-varanasi-to-watch-the-film-t-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Kerala Story: वाराणसी में द केरल स्टोरी फिल्म देखने पहुंचे साधु-संत, महामंडलेश्वर संतोष दास समेत कई मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
The Kerala Story: वाराणसी में द केरल स्टोरी फिल्म देखने पहुंचे साधु-संत, महामंडलेश्वर संतोष दास समेत कई मौजूद
Fri, 12 May 2023 02:06 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 12 May 2023 02:06 PM IST
सार
केरल में हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराने के साथ ही उन्हें आतंकी बनाने से संबंधित घटनाओं पर आधरित इस फिल्म की विषय वस्तु को लेकर देश भर में विवाद चल रहा है। इसी बीच वाराणसी में शुक्रवार को संत समाज ने द केरल स्टोरी फिल्म देखी।
विज्ञापन
The Kerala Story: वाराणसी में द केरल स्टोरी फिल्म देखने पहुंचे साधु-संत, महामंडलेश्वर संतोष दास समेत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के आईपी मॉल सिगरा में आज संत समाज ने द केरल स्टोरी फिल्म देखी। जिसमें महामंडलेश्वर संतोष दास महाराज, रामलोचन दास महाराज, अवध किशोर दास महाराज, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के आशीष, हिन्दू युवा वाहिनी के वाराणसी मंडल प्रभारी अंबरिश सिंह भोला, मनीष मिश्रा, सुनिल सिंह, अजय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शुक्रवार को लखनऊ के लोकभवन में चर्चित फिल्म 'द केरल स्टोरी' देखने पहुंचे। उनके साथ मंत्रिमंडल के सभी सदस्य भी मौजूद हैं । इस फिल्म की विशेष स्क्रिनिंग का आयोजन यूएफओ सिने मीडिया नेटवर्क के सहयोग से किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- CBSE class 10th result Out: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, वाराणसी के छात्र इस तरह से झटपट करें चेक
विज्ञापन
बता दें कि केरल में हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराने के साथ ही उन्हें आतंकी बनाने से संबंधित घटनाओं पर आधरित इस फिल्म की विषय वस्तु को लेकर देश भर में विवाद चल रहा है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु ने फिल्म के प्रदर्शन पर अपने-अपने राज्यों में जहां प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, मुख्यमंत्री इस फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री करने की घोषणा कर चुके हैं।